BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर देश के खिलाफ षड्यंत्र बर्दाश्‍त नहीं: CM योगी

by bnnbharat.com
December 13, 2020
in समाचार
उपद्रवियों द्वारा तोड़-फोड़ किए जाने पर उनसे ही की जाएगी नुकसान की वसूली: CM योगी
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: कृषि सुधार कानूनों को रद करने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के बीच उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है. कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास करने मेरठ पहुंचे सीएम ने कहा कि कुछ लोग किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर देश की एकता और अखंडता को चुनौती दे रहे हैं. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

देश के खिलाफ किसी षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा. अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम योगी ने विभिन्‍न क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए जा रहे कामों का विस्‍तार से उल्‍लेख किया. उन्‍होंने कहा कि पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी.

कानून व्‍यवस्‍था को सरकार की सर्वोच्‍च प्राथमिकता बताते हुए सीएम ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में हर हाल में बहन-बेटियों की सुरक्षा की जाएगी. सीएम ने मेरठ में कुल 88 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया. इस मौके पर उन्‍होंने मेरठ के परतापुर और मलियाना द्वितीय बिजली घरों का लोकार्पण भी किया. किठौर के शाहजहांपुर बिजलीघर का शिलान्यास भी सीएम के हाथों हुआ.

सीएम रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे. उन्‍होंने नवनिर्मित केंद्रीय पुस्तकालय के भवन का भी उद्घाटन किया. यहीं पर कई कृषि योजनाओं को शुरू करने के साथ ही कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण सीएम ने किया. इसके बाद किसानों, छात्रों और शिक्षकों की जनसभा को भी संबोधित करते सीएम ने कहा कि किसानों को इस्‍तेमाल कर अपना हित साधने की कोशिशों को देश समझ रहा है. इन साजिशों को बेनकाब करते हुए असफल बनाया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीजेपी विधायक अब अपनी और किरकिरी होने से बचे, बंगला करें खाली: कांग्रेस

Next Post

अब BHU में होगी ‘काशी’ की पढ़ाई

Next Post
अब BHU में होगी ‘काशी’ की पढ़ाई

अब BHU में होगी 'काशी' की पढ़ाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d