BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नगर आयुक्त पर हमले की साजिश, आवास पर पथराव

by bnnbharat.com
January 7, 2021
in समाचार
नगर आयुक्त पर हमले की साजिश, आवास पर पथराव
Share on FacebookShare on Twitter

खिड़की का शीशा हुआ चकनाचूर, डीसी-एसपी को आवेदन लिखकर दी जानकारी

अपनी ईमानदार कार्यशैली की वजह से भ्रष्टाचारियों की नजर में बनी हुई हैं

हजारीबाग:- नगर आयुक्त माधवी मिश्रा पर कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने हमले की साजिश रची और उनके सरकारी आवास पर बुधवार की रात करीब 7.45 बजे पथराव कर दिया. इससे उनकी खिड़की का शीशा चकनाचूर हो गया. हालांकि नगर आयुक्त सुरक्षित हैं. इस संबंध में उन्होंने डीसी-एसपी को पत्र लिखकर जानकारी दी है. गौरतलब है कि अपनी ईमानदार कार्यशैली की वजह से वह भ्रष्टाचारियों की नजर की किरकिरी बनी हुई हैं. उनका टैक्स वसूली अभियान कई लोगों को रास नहीं आ रहा है. कमीशनखोरी पर भी उन्होंने अपनी कार्यशैली से अंकुश लगा रखा है. ऐसे में कुछ लोग उनपर दबाव की राजनीति कर रहे हैं, तो कुछ लोग दहशतगर्दी कर उन्हें डराना-धमकाना चाहते हैं. इस कायरतापूर्ण घटना में ऐसे लोगों के हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता, जिनके निज स्वार्थ की पूर्ति में नगर आयुक्त की ईमानदार कार्यशैली बाधक बन रही है.

क्या कहती हैं माधवी मिश्रा

मैं इन सब घटनाओं से डरनेवाली नहीं हूं. एसपी से मिलकर आवेदन दिया है. डीसी को भी प्रतिलिपि देकर घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी हूं. सुरक्षा का भरोसा मिला है. एसपी ने पेट्रोलिंग तेज करने की बात कही है. सच की राह पर चलती रहूंगी और नियमानुकूल काम से पीछे नहीं हटूंगी.

बड़े-बड़े बोल्डर से किया गया हमला, बाल-बाल बचीं महिला आईएएस अधिकारी

महिला आईएएस अधिकारी नगर आयुक्त माधवी मिश्रा ने बताया कि उनके आवास पर बड़े-बड़े बोल्डर से हमला किया गया. जहां खिड़की की कांच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई, कुछ देर पहले वहीं खड़ी थीं. यह महज संयोग था कि वहां से वह हटीं और पथराव शुरू हो गया.

लोहसिंगना पुलिस ने लिया जायजा

एसपी कार्तिक एस के निर्देश पर लोहसिंगना पुलिस ने नगर आयुक्त के आवास और आसपास का जायजा लिया. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. झील स्थित त्रिमूर्ति चौक के पास भी गश्त तेज कर दी गई है. अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस महकमा सजग, सतर्क और पूरी तरह सक्रिय है.

क्या कहते हैं एसपी कार्तिक एस

इस संबंध में एसपी कार्तिक एस ने पूछे जाने पर कहा कि नगर आयुक्त का आवेदन मिला है. उस पर कार्रवाई की जा रही है. जल्द पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि नगर आयुक्त के घर पहले से गार्ड को तैनात किया गया है. वहां रात में भी पेट्रोलिंग तेज कर दी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मंडलायुक्त,आईजी,डीआईजी, डीएम ने महोत्सव व खिचड़ी मेला तथा पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण

Next Post

यात्रियों की सुविधा के लिए नियमित ट्रेनों के लिए जारी आरक्षित टिकटों की वापसी की समय-सीमा बढी

Next Post
यात्रियों की भीड़ के कारण पटना और दुर्ग के बीच चलेंगी दो स्पेशल

यात्रियों की सुविधा के लिए नियमित ट्रेनों के लिए जारी आरक्षित टिकटों की वापसी की समय-सीमा बढी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d