BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा की गठबंधन सरकार को अस्थिर व हेमंत सोरेन को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी: कांग्रेस

by bnnbharat.com
December 19, 2020
in समाचार
स्पीकर पर दबाव बनाना संसदीय परंपरा के खिलाफ: आलोक दूबे
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के इशारे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बदनाम करने की एक नई साजिश की शुरुआत हुई है. गठबंधन सरकार के मुखिया को एक ऐसे मुद्दे पर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की साजिश रची जा रही है जिसका हकीकत में कोई वजूद ही नहीं है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि झारखंड विकास मोर्चा नेताओं- कार्यकर्ताओं के साथ दगाबाजी कर भाजपा में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से त्यागपत्र मांगने के पहले अपने ऊपर लगे कई गंभीर आरोपों की निष्पक्षता से जांच कराने की मांग करनी चाहिए,बेवजह बात बात पर इस्तीफा मांगने से बाबूलाल जी को लोग हल्के में लेते हैं और उनकी प्रतिष्ठा का हनन होता है.

हेमन्त सोरेन जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और सार्वजनिक जीवन में कुछ फैसले जनता के ऊपर ही छोड़ देना चाहिए.आलोक दूबे ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग और उसके माध्यम से सरकार को अस्थिर करने की भाजपा साजिश को देश भली भांति समझ चुका है.हेमन्त सोरेन सरकार के ऊपर बुरी नजर डालने वालों की ईंट से ईंट बजा देगी राज्य की जनता.आलोक दूबे ने कहा कि व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप से बचना चाहिए वरना महिलाओं के संदर्भ में कई किवंदतियां बाबूलाल के नाम पर प्रसिद्ध हैं,गड़े मुर्दे उखाड़ने से कोई फायदा नहीं होता है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर शाहदेव ने कहा कि पूरे देश में गैर भाजपा शासित राज्यों की सरकार को एक-एक कर जिस तरह से स्थिर करने की साजिश की जा रही है वाह झारखंड में कभी सफल नहीं होगा. उन्होंने कहा कि दूसरे का चरित्र हनन करने वाले नेताओं के असली चरित्र को जनता अच्छी तरह से जानती और समझती है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि भाजपा का राजनीतिक स्तर इतना गिरता जा रहा है कि सत्ता हासिल करने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है. लेकिन राज्य की जनता ने 5 वर्षों के लिए गठबंधन सरकार को स्पष्ट बहुमत दिया है और भाजपा नेताओं की कोई भी साजिश झारखंड में सफल नहीं हो पाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ममता बनर्जी को बड़ा झटका: बीजेपी में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी

Next Post

सीएम से मिले झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति एचसी मिश्रा

Next Post
सीएम से मिले झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति एचसी मिश्रा

सीएम से मिले झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति एचसी मिश्रा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d