BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बॉलीवुड को बदनाम करने की हो रही साजिश: जया बच्चन

by bnnbharat.com
September 15, 2020
in समाचार
बॉलीवुड को बदनाम करने की हो रही साजिश: जया बच्चन
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: भाजपा सांसद रवि किशन पर समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने हमला बोला है. उन्होंने मंगलवार को ऊपरी सदन में कहा कि बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश चल रही है. फिल्म उद्योग रोजाना पांच लाख लोगों को सीधा रोजगार देता है. बता दें कि सोमवार को लोकसभा में रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा उठाया था.

जया बच्चन ने कहा, ‘मनोरंजन उद्योग के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काया जा रहा है. इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने वाले लोगों ने इसे गटर कहा है. मैं इससे पूरी तरह से असहमत हूं.

मुझे उम्मीद है कि सरकार ऐसे लोगों को इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं करने के लिए कहेगी. सिर्फ इसलिए कि कुछ लोग खराब हैं आप पूरे उद्योग की छवि को धूमिल नहीं कर सकते. मुझे शर्म आती है कि कल लोकसभा में हमारे एक सदस्य, जो फिल्म उद्योग से हैं उन्होंने इसके खिलाफ बोला. यह शर्मनाक है.’

बच्चन ने आगे कहा, ‘देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और चीजों से ध्यान हटाने के लिए हमारा इस्तेमाल किया जा रहा है. हमें सरकार से भी समर्थन नहीं मिल रहा है. उद्योग में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं लेकिन उन्हें भी परेशान किया जा रहा है.

सरकार को मनोरंजन उद्योग के समर्थन में आना चाहिए. उद्योग हमेशा सरकार की मदद करने को आगे आता रहा है. जब कोई आपदा आती है तो बॉलीवुड के ही लोग पैसा देते हैं. कुछ खराब लोगों की वजह से आप पूरे उद्योग  की छवि को खराब नहीं कर सकते हैं.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमानवीय: दंपति ने लगाया मुर्गा चोरी का आरोप, पीट-पीटकर हत्या

Next Post

कोरोना फंड की आड़ में हो रहा घोटाला: कांग्रेस नेता

Next Post
कोरोना फंड की आड़ में हो रहा घोटाला: कांग्रेस नेता

कोरोना फंड की आड़ में हो रहा घोटाला: कांग्रेस नेता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d