BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांस्टेबल ने प्रेमिका के चक्कर में कर दी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 22, 2020
in समाचार
कांस्टेबल ने प्रेमिका के चक्कर में कर दी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र में बांदा (उत्तर प्रदेश) में पदस्थ एक कांस्टेबल ने पत्नी की हत्या के बाद उसे दुर्घटना दिखाने का प्रयास किया. पुलिस द्वारा मौका का मुआयना करने और फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद स्थितियां संदेहास्पद लगी. इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर कांस्टेबल ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली.

जतारा थाना प्रभारी हिमांशु चौबे ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे जतारा-लिधौरा रोड पर श्मशान घाट के पास मोहरा गांव में कार दुर्घटना की सूचना आई. पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी कैलाश पुत्र रमोले गौतम निवासी मरकुआ थाना गरौठा जिला झांसी (उप्र) ने बताया कि वह 25 वर्षीय पत्नी रजनी गौतम के साथ छिपरी (टीकमगढ़) जा रहा था. वहां पत्नी का पथरी का इलाज कराना था. तभी सामने से एक पिकअप वाहन ने कार की तरफ गाड़ी दबा दी, जिसे बचाने के प्रयास में गाड़ी असंतुलित हो गई और पत्नी को चोट आने के बाद उसकी मौत हो गई.

पुलिस को कैलाश की बातों पर शक हो गया, क्योंकि जांच में मृतका के सिर पर दाहिनी ओर भौंतेले हथियार से चोट पाई गईं, जबकि कार के बाई ओर के दरवाजे के ऊपर का शीशा टूटा था. कड़ाई से पूछताछ में कैलाश ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया. थाना इंचार्ज ने बताया कि आरोपी ने पहले पत्नी की सिर में पत्थर मारा, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने बताया कि आरोपी कैलाश बांदा की पुलिस लाइन में आरक्षक है. वह प्रेमिका के साथ रहना चाह रहा था, इसलिए पत्नी को रास्ते से हटा दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फिल्म सिटी पर अखिलेश का तंज, कहा-उतरने वाली है फ्लॉप पिक्चर

Next Post

सपा का एलान, बिहार चुनाव में राजद का करेगी समर्थन, ट्वीट करके दी जानकारी

Next Post
सपा का एलान, बिहार चुनाव में राजद का करेगी समर्थन, ट्वीट करके दी जानकारी

सपा का एलान, बिहार चुनाव में राजद का करेगी समर्थन, ट्वीट करके दी जानकारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d