जावेद अख्तर,
साहेबगंज: मंगलवार को पथरगामा प्रखंड मुख्यालय में अंचलाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कमल के नेतृत्व में संविधान सभा दिवस मनाया गया.
मौके पर मौजूद तमाम प्रखंड सह अंचल कर्मी तथा बाल विकास परियोजना कर्मी एवं आम ग्रामीणों ने वचन लिया कि हम भारत के लोग भारत को एक “संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य” बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक,आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार,अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और “राष्ट्र की एकता और अखंडता”सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में हम संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं.
मौके पर बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षिका रंभा कुमारी, प्रीति रानी, रेनू टूडू सहित सेविका बबीता कुमारी, कृष्णा गुप्ता, पूनम चौधरी, गुंजा कुमारी, रेखा देवी आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

