BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रोफेशनल कांग्रेस की ओर से मनाया गया संविधान दिवस

by bnnbharat.com
November 27, 2020
in समाचार
‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का लगाया आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा आज राजधानी रांची के चुटिया राम मंदिर के सामने संविधान दिवस मनाया गया. प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

कांग्रेस नेताओं ने सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया,दीप प्रज्वलित कर संविधान को प्रणाम किया.

संविधान दिवस के ऊपर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रोफेशनल के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि आज बहुत ही बड़ा दिन है जब  शहीदों के कलम से लिखा गया है यह संविधान जिसे देश ने 26 जनवरी 1949 को अंगीकार किया. हम लोगों के पूर्वजों को मैं नमन करता हूं जिन्होंने हमें संविधान दिया.

उन्होंने कहा यह शान आन बान है, यह मेरा अभिमान है, यह कर्तव्य है, यह अधिकार है, विचारों के अभिव्यक्ति का अंबार है, यह उद्देशिता  है, लोकतंत्र है, ये मेरा संविधान है. आईये हम सब नमन करें बाबा साहेब का जिन्होंने संविधान तैयार किया और देश को एक सूत्र में पिरोकर एक साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया. आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा बाबा साहेब की अध्यक्षता में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में तैयार संविधान का मसौदा देश की सहमति से 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया जिसपर हमें गौरव है.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने संविधान दिवस पर संवैधानिक मूल्यों, नैतिकता और मर्यादा के साथ संविधान की गरिमा कायम रखने की अपील करते हुए कहा कि आज संवैधानिक पद पर बैठे लोगों द्वारा संविधान को बदलने की बात की जाती है, जबकि संविधान में सभी वर्गों, समुदाय, जाति और धर्म को समान रूप से बराबर का अधिकार देते हुए सम्मान दिया गया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार जनहित में आवाज उठाने वालों, आंदोलन करने वालों को देशद्रोही की संज्ञा दी जा रही हैं.  

प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने 30 मार्च 2020 को श्रम कानून में संशोधन कर आठ घंटे काम करने का अधिकार के जगह 12 घंटे काम करने के कानून को मंजूरी दी. यह कानून भाजपा शासित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लागू हो गया. लेकिन झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने फैसला लिया कि राज्य में श्रम कानून में कोई बदलाव नहीं होगा.

कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने संविधान दिवस पर मौजूद आमजनों को संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा एवं संकल्प दिलाया.

प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि देश में निजीकरण के नाम से सरकारी संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र के संसाधन को निजीकरण किया जा रहा है, बड़े उद्योगपतियों के हाथों बेचा जा रहा है, जिससे आरक्षण स्वतः समाप्त हो जाएगी.

संविधान दिवस कार्यक्रम में प्रोफेशनल कांग्रेस रांची महानगर अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अमरजीत सिंह, कांग्रेस नेता अनिल सिंह, कृष्णा सहाय, आशिक जियाउल, अजय सिंह अरविंद साहू, अंदराम साहू, रोहित ठाकुर, विनोद लाल, बैजनाथ केसरी, कालेश्वर साहू, अनिल साहू, चिंटू चौरसिया, आयुष अग्रवाल, अजय यादव, गौरव आनंद, पुनित कुमार मुख्य रुप से उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

17 मंडल में हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री को टीवी पर सुना: केके गुप्ता

Next Post

लिखित सिद्धांतों और उदाहरणों का एक समूह है देश का संविधान: रामेश्वर उरांव

Next Post
भाजपा ने सत्ता हथियाने के लिए सभी हदे पार की: डॉ. रामेश्वर उरांव

लिखित सिद्धांतों और उदाहरणों का एक समूह है देश का संविधान: रामेश्वर उरांव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d