जमशेदपुर: भारतीय संविधान दिवस के मौके पर सरायकेला जिले में अलग अलग स्थानों पर संविधान दिवस मनाया गया. इसी कड़ी में एससी- एसटी समन्वय समिति के तत्वाधान में आदित्यपुर के अंबेडकर चौक पर संविधान दिवस का आयोजन किया गया.
संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा 26 नवंबर सन 1949 को भारत के संविधान निर्माण किया गया था. साथ ही भारत के गणराज्य को आत्मप्रित भी किया गया था. इसके तहत 26 नवंबर को देशभर में भारतीय संविधान दिवस का आयोजन किया जाता है. इसी कड़ी में आदित्यपुर स्थित अंबेडकर चौक पर एससी- एसटी समन्वय समिति के तत्वाधान में भारतीय संविधान दिवस का आयोजन किया गया. यहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया गया.
साथ ही आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संविधान के प्रस्तावना को पढ़ कर भारत के एकता और अखंडता को बनाए रखने का भी प्राण लिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजद लोकतांत्रिक पार्लियामेंट बोर्ड के अध्यक्ष शारदा देवी के अलावा पूरे कोल्हान क्षेत्र से एससी- एसटी समाज के प्रमुख लोगों का जुटान हुआ.

