BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टकरा में हॉकी स्टेडियम का निर्माण व हॉकी-आर्चरी एकाडमी की होगी स्थापना – अर्जुन मुंडा

by bnnbharat.com
January 3, 2021
in समाचार
टकरा में हॉकी स्टेडियम का निर्माण व हॉकी-आर्चरी एकाडमी की होगी स्थापना – अर्जुन मुंडा
Share on FacebookShare on Twitter


केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन
खूंटी:- मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 118 वीं जयंती पर उनके पैतृक गांव टकरा में जिला प्रशासन के सौजन्य से भव्य समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री अर्जून मुंडा, जनजातीय कार्य मामले , भारत सरकार ने गांव के बीच स्थित स्व. जयपाल सिंह जी के समाधी स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया.
मौके पर सामुदायिक पुस्तकालय व मिनी जीम का उद्घाटन जयपाल सिंह मुंडा की आदमकद प्रतिमा का अधिष्ठापन, छह सड़क निर्माण पाहन टोला में पेयजलापूर्ति, हाईमास्ट अधिष्ठापन योजना का शिलान्यास किया गया. स्व जयपाल सिंह मुडा की जीवनी पर आधारित कॉफी टेबल का अनावरण एवं स्कूली बच्चियों के बीच स्वास्थ्य किट का वितरण किया गया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि, केंद्रीय मंत्री जनजातीय मामले, अर्जुन मुंडा द्वारा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला गया. उन्होंने कहा कि उनका जन्म खूंटी प्रखंड के टकरा पहानटोली ग्राम में 3 जनवरी 1903 को हुआ था. भारतीयों आदिवासियों और झारखंड आंदोलन का एक सर्वोच्च नेता और जाने-माने राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद और 1925 में ऑक्सफोर्ड ब्लू का खिताब पाने वाले एक मात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे.
माननीय मंत्री ने कहा कि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एक महान विभूति थे.टकरा गांव में जन्मे स्व. जयपाल सिंह मुंडा ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर अमिट छाप छोड़ा और सम्पूर्ण आदिवासियों का नेतृत्व किया. जनजातीय समुदाय क ेजल, जंगल व जमीन तथा उनकी परंपरा व संस्कृति को अक्षुण्ण रखने हेतु अंतराष्ट्रीय क्षितिज पर आवाज बुलंद किया था.
उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह पहले नेता हुए जिन्होंने झारखंड अलग राज्य की परिकल्पना की. उन्होंने ही झारखंडी की संस्कृति, अस्मिता एवं पहचान को राजनीतिक धरातल पर उतारने का काम किया. उन्होंने कहा कि ये हमारे खूंटी जिले को गर्वान्वित करता है कि उन्होंने राष्ट्र पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में अपनी प्रतिभाओं को अंकित किया है. उन्होंने कहा कि जिस उद्येश्य को लेकर झारखंड अलग रात्य का गठन हुआ उसे पूरा करने के निमित क्षेत्र के लोगों को अपने हक व अधिकार के प्रति जागरुक्र होकर गांव व समाज के विकास के लिए कार्य करने की आवश्यकता है.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टकरा ग्राम को राष्ट्रीय स्तर पर आकर्षण का केंद्र के रुप मे विकसित करने की योजना है. उन्होंने ग्रामीण युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं को निखारने की बात कही. साथ ही ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित होने की दिशा में जागरूक किया. उन्होंने कहा कि टकरा ग्राम के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य को पूर्ण करते हुए ग्रामीणों को सीधे रूप से लाभ मिलेंगे.
मौके पर अर्जुन मुंडा ने घोषणा की कि टकरा ग्राम में हॉकी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा. यहां हॉकी अथवा आर्चेरी एकाडमी की स्थापना की जाएगी. उन्होंने मौके पर उपायुक्त, खूंटी को उक्त कार्य के लिए प्राक्कलन तैयार कराने का निर्देश देते हुए कहा कि उक्त कार्य के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्पीकर से सीएम ने मुलाकात की

Next Post

जयपाल सिंह मुंडा की जीवनी पर आधारित कॉफी टेबल बुक का अनावरण

Next Post
जयपाल सिंह मुंडा की जीवनी पर आधारित कॉफी टेबल बुक का अनावरण

जयपाल सिंह मुंडा की जीवनी पर आधारित कॉफी टेबल बुक का अनावरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d