BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

माइल्ड स्टील फ्लोर माउंटेड फूड ऑपरेटेड सैनिटाइजर डिस्पेंसर स्टैंड का निर्माण

by bnnbharat.com
May 30, 2020
in समाचार
माइल्ड स्टील फ्लोर माउंटेड फूड ऑपरेटेड सैनिटाइजर डिस्पेंसर स्टैंड का निर्माण
Share on FacebookShare on Twitter
  • मैकेनिकल डिपार्टमेंट के छात्रों ने बनाया

गुमला: वैश्विक महामारी घोषित नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि 31 मई 2020 तक विस्तारित की गई है.

नोवेल कोरोना वायरस के कारण पूरा विश्व कठिन समय से गुजर रहा है. देश में पिछले दो महीने से देशव्यापी लॉकडाउन लागू है. इसी बीच गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों द्वारा इस महामारी से लड़ने एवं इससे निजात पाने के उद्देश्य से आईओटी  लैब के माध्यम से “माइल्ड स्टील फ्लोर माउंटेड फूट ऑपरेटेड सैनिटाइजर डिस्पेंसर स्टैंड” का निर्माण किया गया है.

पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ शीबा नारायण साहू के द्वारा उपायुक्त गुमला शशि रंजन को दो “माइल्ड स्टील फ्लोर माउंटेड फूट ऑपरेटेड सैनिटाइजर डिस्पेंसर स्टैंड” सौंपा गया.

इस अवसर पर उपायुक्त ने उक्त डिस्पेंसर स्टैंड की सराहना करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग लड़ने में यह उत्पाद काफी उपयोगी साबित होगा.

इसके साथ ही उन्होंने गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों एवं गुमला पॉलिटेक्निक के रिसर्च एवं डेवलपमेंट टीम को प्रोत्साहित करते हुए संस्थान के प्राचार्य को पंद्रह और सैनिटाइजर डिस्पेंसर स्टैंड बनाकर जिला प्रशासन को भी उपलब्ध कराने की अपील की.

विदित हो कि इस उत्पाद निर्माण में गुमला पॉलिटेक्निक के रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम तथा मैकेनिकल डिपार्टमेंट के छात्रों ने संयुक्त रूप से कार्य किया है.

मौके पर प्राचार्य डॉ शीबा नारायण साहू ने कहा कि कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव के निमित्त संस्थान इस उत्पाद को बेहद सस्ते मूल्य पर उपलब्ध करा रहा है, जिसे अस्पताल, मार्केट काम्प्लेक्स, मॉल, बैंक, बीमा कंपनी, दुकान सहित आमजन भी इसे अपने घर में इस्तमाल के लिए उचित मूल्य पर संस्थान से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं.

निकट भविष्य में आने वाले परिस्तिथियों से निपटने के लिए गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज निरंतर ऐसे उत्पादों को बनाने के लिए प्रयासरत है.

मौके पर संस्थान के निदेशक अभिजीत कुमार के द्वारा छात्रों एवं रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम के इस कार्य की सराहना की गई. उन्होंने छात्रों एवं टीम के सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए जल्द ही रिसर्च एंड डेवलपमेंट फंड बनाने की भी घोषणा की.

मौके पर उपायुक्त शशि रंजन सहित प्रशिक्षु आईएएस मनीष कुमार, प्राचार्य डॉ शीबा नारायण साहू, संस्थान के निदेशक अभिजीत कुमार व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM मोदी का जनता के नाम पत्र, कहा- 1 साल में लिए गए फैसले बड़े सपनों की उड़ान

Next Post

दिल्ली दंगे की साजिश रचने के आरोप में ‘पिंजरा तोड़’ कार्यकर्ता गिरफ्तार

Next Post
दिल्ली दंगे की साजिश रचने के आरोप में ‘पिंजरा तोड़’ कार्यकर्ता गिरफ्तार

दिल्ली दंगे की साजिश रचने के आरोप में 'पिंजरा तोड़' कार्यकर्ता गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d