BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बैंक पर उपभोक्ताओं ने लगाया 20 लाख का गबन का आरोप, पैसा लेकर एजेंट हुआ फरार

by bnnbharat.com
August 25, 2020
in Uncategorized
बैंक पर उपभोक्ताओं ने लगाया 20 लाख का गबन का आरोप, पैसा लेकर एजेंट हुआ फरार
Share on FacebookShare on Twitter
  • लॉकडाउन का फायदा उठाकर लाखों रुपए की जमा राशि लेकर बैंक एजेंट फरार

  • उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

मुंगेर: जमालपुर थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित मुंगेर जमुई सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड शाखा जमालपुर के एजेंट के द्वारा खाताधारकों का लगभग ₹20 लाख की जमा राशि को लेकर फरार होने का मामला सामने आया है.

इसकी सूचना जमालपुर थाना को मिलते ही जमालपुर थाना पुलिस वहां पहुंची और किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया.

मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर जमुई सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड शाखा जमालपुर में लघु बचत योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खाताधारको को सुविधा देने के लिए विकास कुमार नामक एक स्थानीय एजेंट को रखा गया था, जिसे रोजाना पैसे तहसील कर बैंक में डिपॉजिट करना होता था.

वहीं विकास कुमार ने रोजाना शहर के छोटे-मोटे हुआ बड़े दुकानदारों से राशि कलेक्शन कर रहा था. एजेंट जमा राशि का गबन करने के उद्देश्य से कलेक्शन किए गए राशि को बैंक में जमा नहीं किया और पैसे लेकर फरार हो गया.

क्या कहते हैं उपभोक्ता-

उपभोक्ताओं ने बताया कि मुंगेर जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के एक बिजनेस एजेंट विकास कुमार के द्वारा वे लोग प्रतिदिन डेली डिपाजिट जमा किया करते थे, जिसमें वह लोग अपनी सुविधा के अनुसार राशि बिजनेस एजेंट विकास कुमार को बैंक में जमा करने के लिए देते थे बिजनेस एजेंट घूम घूम कर उन लोगों से निर्धारित राशि कलेक्ट करता था.

इस बीच पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई वहीं लोगों की दिनचर्या लगभग लॉकडाउन के कारण थम सी गई थी परंतु इस बीच लाखों रुपए जमा करने वाले एक उपभोक्ता हैदर खान को कुछ राशि निकालने की जरूरत होगी और वह बैंक जाकर अपने अकाउंट की जांच करवाई, जिससे उनके अकाउंट में लाखों रुपए के गबन का मामला सामने आया.

धीरे-धीरे यह बात क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और दर्जनों उपभोक्ता बैंक पहुंच गए तथा अपने अकाउंट की जांच करवाने लगे जिसमें लगभग सभी उपभोक्ताओं के अकाउंट में गड़बड़ी पाई गई. जिसके बाद उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया.

वहीं वहां उपस्थित उपभोक्ता मोहम्मद सरवर, मोहम्मद हैदर खान, नसरीन खातू, बरकत कुरेशी, मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद दिलशाद, पप्पू कुमार सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन अवधि से एक एक व्यक्ति से हजारों रुपए बिजनेस एजेंट को अपने अकाउंट में जमा करने के लिए भुगतान किया परंतु यहां बैंक के अकाउंट में राशि जमा नहीं किया गया है.

क्या कहते हैं शाखा प्रबंधक-

वहीं इस संबंध में शाखा प्रबंधक सुमन कुमार ने बताया कि मुंगेर जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के बिजनेस एजेंट के रूप में विकास कुमार नाम का एक स्थानीय व्यक्ति को नियुक्त किया गया था.

हमें उसे देश में लॉकडाउन लगने के बाद उसे उपभोक्ताओं से राशि कलेक्शन करने के लिए मना किया था बीच-बीच में जब उससे इस संबंध में पूछताछ की गई तब उसने बताया कि उपभोक्ताओं से कलेक्शन नहीं किया जा रहा है.

परंतु कुछ उपभोक्ताओं के कहने पर जब जांच की तो पाया गया कि उपभोक्ताओं से पैसे लेकर उसने बैंक में जमा नहीं किया है. शाखा प्रबंधक ने बताया कि अभी तक सभी उपभोक्ताओं का आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो पाया है लेकिन अभी तक हमारे पास 120 लोग पहुंचे हैं और लगभग 15 से 20 लाख रुपए उसके द्वारा वसूली की गई थी.

वहीं उन्होंने बताया कि बहुत से लोगों की पासबुक उनके पास ही है. जिससे हमें आंकड़े जुटाने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन जल्द ही हम कागजी कार्रवाई कर एवं अपने उपभोक्ताओं का आंकड़ा जुटाकर संबंधित थानों में उसके विरुद्ध एफ आई आर करेंगे.

वहीं थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि अभी तक हमारे पास इससे संबंधित कोई आवेदन नहीं आया है जैसे ही खाताधारकों या बैंक प्रबंधन द्वारा आवेदन दिया जाएगा जांच उपरांत दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुशांत मामला: CBI एकसाथ 4 गवाहों से करेगी पुछताछ, डॉक्टरों से भी होगी दोबारा पूछताछ

Next Post

बिहार में शिक्षा के उत्थान के लिए शिक्षकों की मूलभूत आवश्यकताओं की हो पूर्ति: राहुल देव सिंह

Next Post
बिहार में शिक्षा के उत्थान के लिए शिक्षकों की मूलभूत आवश्यकताओं की हो पूर्ति: राहुल देव सिंह

बिहार में शिक्षा के उत्थान के लिए शिक्षकों की मूलभूत आवश्यकताओं की हो पूर्ति: राहुल देव सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d