रांची: हिंदपीढ़ी क्षेत्र में चौथे दिन भी कांटेक्ट स्क्रीनिंग का काम जारी रहा. जिला प्रशासन की टीम ने हिंदपीढ़ी और आसपास के इलाकों में कांटेक्ट स्क्रीनिंग का काम किया. जिला प्रशासन की टीम 1758 घरों में पहुंची.
इस दौरान 10158 लोगों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ-साथ ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में भी जानकारी ली गई. लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण है या नहीं, इस संबंध में उनसे विस्तार से जानकारी हासिल की गई.
लोगों को बताया गया कि अगर बुखार गले में खरास, खांसी और सांस लेने में परेशानी है तो यह कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण है ऐसी स्थिति में तुरंत जिला प्रशासन को जानकारी दें.
आपको बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से हिंदपीढ़ी और आसपास के इलाकों में कैंप लगाकर लोगों की कांटेक्ट स्क्रीनिंग की जा रही है. साथ ही टीम के सदस्य लोगों के घर भी पहुंच रहे हैं.

