BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डिवाइन स्कूल में गांधी व शास्त्री जयंती पर प्रतियोगिता का आयोजन

by bnnbharat.com
October 2, 2019
in समाचार
डिवाइन स्कूल में गांधी व शास्त्री जयंती पर प्रतियोगिता का आयोजन

Contest organized on Gandhi and Shastri Jayanti in Divine School

Share on FacebookShare on Twitter

बरकट्ठा: प्रखंड के डिवाइन पब्लिक स्कूल में 02 अक्टूबर को गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत दोनों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया. बच्चों के बीच में पांच अलग-अलग वर्ग में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों ने अपने प्रभावशाली भाषणों से सभी को मन्त्रमुग्ध किया व गांधी जी के विचारों को सबके समक्ष रखा. वहीं शिक्षकों के द्वारा भी गांधीजी व शास्त्री जी के जीवन व उनका भारतीय इतिहास में योगदान को बताया गया.

वहीं विद्यालय शिक्षक अनुराग कुमार सिंह ने बच्चों को गांधी नाम को एक विचारधारा से जोड़ने की बात कही, शास्त्री जी के जीवन के बारे में बताते हुए उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे को बच्चों के बीच रखा. उन्होंने विश्व शांति हेतु अंहिसा का पाठ पढ़ाने वाले गांधीजी के मूल्यों को अपने जीवन में उतारने की बात कही. उन्होंने सभी बच्चों को ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ बनाने की शपथ भी दिलाई व अपील की बच्चे पॉलीथिन बैग का उपयोग नहीं करेंगे व अपने घर व विद्यालय को साफ़ सुथरा रखेंगे.

अच्छे भाषण के लिए विद्यालय अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद व प्रबंधक कमल किशोर ने छात्रों, स्वीटी कुमारी, अनुष्का पंडित, अन्नू कुमारी, आरव रंजन, गायत्री कुमारी, अर्पिता दिग्गल व राजलक्ष्मी को पुरस्कृत करके उत्साहित किया. वहीं शिक्षिका रूबी खातून को भी विद्यालय प्रबंधन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षिका प्रीति प्रभा कुमारी, काशीनाथ महतो, मनोहर कुमार सिंह, प्रवीण कुमार राणा, रौनक फिरदौस व सभी शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चाँदगढ़ में गुरु गोष्ठी का आयोजन

Next Post

आतंकवादी समूह सीमा-पार से दे सकते हैं भारत में हमलों को अंजाम

Next Post
आतंकवादी समूह सीमा-पार से दे सकते हैं भारत में हमलों को अंजाम

आतंकवादी समूह सीमा-पार से दे सकते हैं भारत में हमलों को अंजाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d