BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी क्षेत्र में आकस्मिक राहत खाद्यान्न सामग्री का वितरण जारी

by bnnbharat.com
April 20, 2020
in समाचार
कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी क्षेत्र में आकस्मिक राहत खाद्यान्न सामग्री का वितरण जारी

कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी क्षेत्र में आकस्मिक राहत खाद्यान्न सामग्री का वितरण जारी

Share on FacebookShare on Twitter
  • घर-घर पहुंचाया जा रहा है आकस्मिक राहत खाद्यान्न सामग्री

  • हिंदपीढ़ी के 8000 घरों में पहुंचाया जाना है आकस्मिक खाद्यान्न सामग्री किट

  • गुरुनानक स्कूल स्थित कंट्रोल रूम में खाद्य सामग्री की हो रही है पैकिंग

रांची: रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. जिसके पश्चात यहां के लोगों का बाहर जाना एवं गैर आधिकारिक लोगों के अंदर जाने पर पाबंदी है. इस दौरान वहां रह रहे आमजनों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, उक्त हेतु जिला प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्था की गई है.

पूरे इलाके में आकस्मिक राहत खाद्यान्न सामग्री का वितरण के अलावा मुख्यमंत्री राशन किट का वितरण भी किया जा रहा है. इस योजना के तहत कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में रह रहे 8000 परिवार के बीच खाद्यान्न या राशन का वितरण किया जाना है.

घर-घर पहुंचाया जा रहा है खाद्यान्न सामग्री

कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी इलाके में करीब 8000 घरों में आकस्मिक राहत खाद्यान्न सामग्री पहुंचाया जाना है. लगातार चौथे दिन भी जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्र के लोगों के घर तक आकस्मिक खाद्यान्न सामग्री पहुंचाई गई. इस काम में वॉलेंटियर्स लगे हैं जो लोगों के घर तक किट पहुंचा रहे हैं.

गुरुनानक स्कूल में स्थापित कंट्रोल रूम में वितरण के लिए खाद्यान्न सामग्रियों की पैकिंग की जा रही है. कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पैकेजिंग कार्य का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं.

कमांड कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त अपर समाहर्ता नक्सल राजेश बरवार ने बताया कि, “गुरुनानक स्कूल स्थित कमांड एंड कंट्रोल रूम से मुख्यमंत्री राहत राशन किट की पैकिंग की जा रही है एवं इसे अलग-अलग गलियों में स्टॉक कर भेजा जा रहा है. इसके साथ ही वितरण कार्य में लगे वॉलेंटियर्स एवं अन्य की सुरक्षा का भी ख्याल रखा जा रहा है.”

इसके साथ ही कमांड कंट्रोल रूम से पीडीएस राशन की डिलीवरी भी घर घर तक की जा रही है.

आकस्मिक राहत सामग्री में 15 दिनों का चावल, दाल, आलू, प्याज, सरसों का तेल चायपत्ती, चीनी, साबुन, बिस्किट, नमक, मिल्कपाउडर, हल्दी, सत्तू आदि है.

आपको बताएं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर खाद्य सामग्री से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के लोगों में वितरण के लिए रवाना किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन में मिली छूट, पुलिस ने नियमों के पालन करने को लेकर लोगों से की अपील

Next Post

मास्क पहना कर महामारी से बचने के लिए लोगो को किया जा रहा जागरूक

Next Post
मास्क पहना कर महामारी से बचने के लिए लोगो को किया जा रहा जागरूक

मास्क पहना कर महामारी से बचने के लिए लोगो को किया जा रहा जागरूक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d