BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेजी का सिलसिला जारी: 200 अंक उछला सेंसेक्स

by bnnbharat.com
June 19, 2020
in समाचार
तेजी का सिलसिला जारी: 200 अंक उछला सेंसेक्स

तेजी का सिलसिला जारी: 200 अंक उछला सेंसेक्स

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी का सिलसिला जारी रहा और आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा उछला. निफ्टी में भी 60 अंकों से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. सुबह 9.34 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 90.96 अंकों यानी 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 34,299.01 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी पिछले सत्र से 43.55 अंकों यानी 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 10,135.20 पर बना हुआ था.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 127.33 अंकों की बढ़त के साथ 34335.38 पर खुला और 34,440.26 तक उछला.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 27.35 अंकों की तेजी के साथ 10,119 पर खुला और 10162.20 तक उछला.

पिछले सत्र में आई जोरदार लिवाली के बाद शेयर बाजार में तेजी का रुझान बना हुआ था, वहीं विदेशी बाजारों से भी सकारात्मक संकेत मिलने से तेजी का सपोर्ट मिला.

रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक मुख्य तौर पर लाभ में रहे. बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 207.64 अंक यानी 0.61 प्रतिशत बढ़कर 34,415.69 अंक पर रहा. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंच का निफ्टी 59.45 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 10,151.10 अंक पर रहा. बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक तीन प्रतिशत तक चढ़ गया. वहीं उद्योगपति मुकेश अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज के 1.69 लाख करोड़ रुपये जुटाने के बाद शुद्ध ऋण मुक्त होने की घोषणा करने के चलते कंपनी का शेयर करीब दो प्रतिशत चढ़ गया. यह 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर जाकर 1,684 रुपये प्रति शेयर रहा.

पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 34,208.05 अंक पर और निफ्टी 10,091.65 अंक पर बंद हुआ था. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों और विदेशी पूंजी के निवेश से बाजार को बल मिला है. आरंभिक आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 366.57 करोड़ रुपये की लिवाली की. इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल भाव 0.84 प्रतिशत बढ़कर 41.86 डॉलर प्रति बैरल रहा.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मैंने दोनों देशों के क्रिकेटर्स को एक साथ खाते देखा है: सरफराज

Next Post

जिला अस्पताल का ICU वार्ड सील, 5 डॉक्टर क्‍वारंटीन

Next Post
जिला अस्पताल का ICU वार्ड सील, 5 डॉक्टर क्‍वारंटीन

जिला अस्पताल का ICU वार्ड सील, 5 डॉक्टर क्‍वारंटीन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d