रामगढ़: आज रामगढ़ विधानसभा महागठबंधन के प्रत्याशी ममता देवी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में विधायक ममता देवी को बुके देकर जीत की बधाई दी जा रही है.
गोला के सक्रिय नेता सह झारखंड प्रदेश वर्कर्स कमेटी के युवा अध्यक्ष मेहता मुरली उर्फ मुरलीधर महतो मुरली महतो ने मुलाकात कर जोरदार स्वागत बुके एंव फूल माला दे कर किया.
इस दौरान बताया गया की रामगढ़ विधनसभा में ममता देवी की जीत हुई है और साथ ही कहा कि उनका हा नहीं यहां की जनता की भी जीत हुई है. लोगों ने धन बल को नकारते हुए जन बल का समर्थन कर आशीर्वाद दिया है.
उन्होंने कहा कि ममता देवी क्षेत्र के लोगों के हर सुख दुख में हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करेगी.
मौके पर मौजूद योगेन्द्र ,प्रदीप, मुकेश कुमार, मंटू कुमार, संजय कुमार, सिंकू खान, इमरान अंसारी, समाज सेवी, मोहम्मद तबरेज, बालाजी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

