BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पेट्रोल, डीज़ल के दाम में तीसरे दिन भी वृद्धि का सिलसिला जारी

by bnnbharat.com
September 14, 2019
in समाचार
पेट्रोल, डीज़ल के दाम में तीसरे दिन भी वृद्धि का सिलसिला जारी

Continuation of increase in petrol, diesel prices for third day

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीज़ल के दाम में वृद्धि का सिलसिला शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा. देश के चार प्रमुख महानगरों, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल फिर 8 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. वहीं, डीज़ल के दाम दिल्ली और कोलकाता में 9 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं. इस सप्ताह अब तक चार बार पेट्रोल और डीज़ल के भाव में बढ़ोतरी की गई है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सप्ताह के दौरान पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीज़ल के दाम में 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है.

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.97 रुपये, 74.70 रुपये, 77.65 रुपये और 74.78 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीज़ल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 65.37 रुपये, 67.78 रुपये, 68.56 रुपये और 69.09 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह कच्चे तेल के भाव में नरमी का रुख बना रहा. ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले 15 दिनों के दौरान कच्चे तेल के दाम में तकरीबन स्थिरता बनी रही है, जिसके बाद आगे अब पेट्रोल और डीज़ल के दाम में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है.

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का नवंबर डिलीवरी अनुबंध शुक्रवार को 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 60.11 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई का अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध में 0.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 54.84 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. पिछले चार दिनों से जारी नरमी के कारण ब्रेंट क्रूड का भाव पिछले सप्ताह के मुकाबले करीब डेढ़ डॉलर प्रति बैरल गिरा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

US Open: चैम्पियन बियांका को मिला कस्टमाइज्ड डब्ल्यूडब्ल्यूई बेल्ट

Next Post

NCP नेता उदयनराजे भोसले का इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

Next Post
NCP नेता उदयनराजे भोसले का इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

NCP नेता उदयनराजे भोसले का इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d