BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार 8वें दिन भी जारी

by bnnbharat.com
September 24, 2019
in समाचार
पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार 8वें दिन भी जारी

Continuation of increase in prices of petrol and diesel continues for 8th consecutive day

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार आठवें दिन बरकरार है. सप्‍ताह के दूसरे कारोबारी दिन देश की राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 22 पैसे महंगा हो गया है. इसी तरह डीजल के भाव 14 पैसे बढ़ गए हैं.

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्‍ली में पेट्रोल का भाव फिर 74 रुपये लीटर को पार कर गया है और डीजल भी 67 रुपये लीटर से ऊंचे भाव पर पहुंच गया है. दिल्ली के अलावा कोलकाता और मुंबई में भी पेट्रोल 22 पैसे, जबकि चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. वहीं डीजल की बात करें तो कोलकाता में 12 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है.

क्‍या है रेट लिस्‍ट

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 74.13 रुपये, 76.82 रुपये, 79.79 रुपये और 77.06 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 67.07 रुपये, 69.47 रुपये, 70.37 रुपये और 70.91 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

अरब हमले के बाद बढ़ी कीमत

बीते दिनों सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर हमले के बाद कच्चे तेल के दाम में आए उछाल के बाद भारत में पेट्रोल और डीजल की महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है. इस हमले के बाद भारत में पेट्रोल 2 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है. वहीं, डीजल का दाम दिल्ली में 1.70 रुपये लीटर बढ़ गया है. इसी तरह कुछ अन्य शहरों में डीजल के दाम में इससे ज्यादा की वृद्धि हुई है.

इसी महीने 14 सितंबर को सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको के तेल संयंत्रों पर ड्रोन से हुए हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते सोमवार को अचानक तकरीबन 20 फीसदी का उछाल आया जो कि 28 साल बाद आई सबसे बड़ी एक दिनी तेजी थी. कथित तौर हमले की जिम्मेदारी यमन के हौती विद्रोहियों ने ली थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कमल आएगा तो सम्मान की जिंदगी के साथ समृद्धि आएगी : सीएम

Next Post

औषधीय गुणों से भरपूर है तुलसी, जानें फायदे

Next Post
औषधीय गुणों से भरपूर है तुलसी, जानें फायदे

औषधीय गुणों से भरपूर है तुलसी, जानें फायदे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d