BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

6वें दिन पेट्रोल, डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला थमा

by bnnbharat.com
January 29, 2020
in समाचार
6वें दिन पेट्रोल, डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला थमा

6वें दिन पेट्रोल, डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला थमा

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी की वापसी के साथ पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत मिलना भी बंद हो गया है. पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला बुधवार को थम गया. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है.

बीते छह दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.22 रुपये लीटर सस्ता हुआ जबकि डीजल की कीमत में देश के उपभोक्ताओं को 1.47 रुपये प्रति लीटर की राहत मिली.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बुधवार को बिना किसी बदलाव के क्रमश: 73.60 रुपये, 76.22 रुपये, 79.21 रुपये और 76.44 रुपये प्रति लीटर बना हुआ था.

इसी प्रकार, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी पूर्ववत क्रमश: 66.58 रुपये, 68.94 रुपये, 69.79 रुपये और 70.33 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है.

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर बुधवार को ब्रेंट क्रूड के अप्रैल डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 1.11 फीसदी की तेजी के साथ 59.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि कारोबार के दौरान दाम 59.48 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जज्बे को सलाम: बस कंडक्टरी करते हुए पास की UPSC

Next Post

SC का आदेश, ग्रेजुएट को नहीं दे सकते 19,572 रु प्रतिमाह से कम वेतन

Next Post
SC का आदेश, ग्रेजुएट को नहीं दे सकते 19,572 रु प्रतिमाह से कम वेतन

SC का आदेश, ग्रेजुएट को नहीं दे सकते 19,572 रु प्रतिमाह से कम वेतन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d