रवि सिंह,
गोरखपुर: गोरखपुर के सदर सांसद के कार्यालय पर प्रतिदिन जन समस्याओं की सुनवाई हो रही है. लाकडाउन से लेकर अभी तक प्रतिदिन क्षेत्र लोगों की समस्या का निदान करने के लिए सांसद रवि किशन जी के नेतृत्व में जनता की समस्याओं के निदान के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है.
इसी के मद्देनजर आज गोरखपुर के सदर सांसद के कार्यालय पर समरेंद्र विक्रम सिंह सांसद प्रतिनिधि , पवन दुबे पी आर ओ ,सांसद गोरखपुर व कार्यालय प्रभारी मनोज गुप्ता के द्वारा आज जन सुनवाई की गई और उनकी समस्या के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन कर उनकी समस्या का निदान करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं
आज भी लोगों की समस्या सांसद कार्यालय पर सुना गया और उसका त्वरित निदान करने का प्रयास किया गया मौके पर कुछ समस्याओं का निदान भी किया गया.

