BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना से मुक्ति के लिए हो रहा नवग्रह शांति मंत्र का निरंतर जाप और हवन

ग्रह दशा को सकारात्मक करने में जुटे समाजसेवी सुधांशु सुमन

by bnnbharat.com
April 18, 2020
in Uncategorized
कोरोना से मुक्ति के लिए हो रहा नवग्रह शांति मंत्र का निरंतर जाप और हवन

कोरोना से मुक्ति के लिए हो रहा नवग्रह शांति मंत्र का निरंतर जाप और हवन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयास में लगे हुए हैं. सतर्कता, जागरुकता, एकजुटता और परहेज से कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए हर स्तर पर जंग जारी है. कई लोग कोरोना को दूर भगाने के लिए धार्मिक-आध्यात्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ का भी सहारा ले रहे हैं. इस क्रम में राष्ट्रव्यापी अभियान “तिरंगा सम्मान यात्रा” के राष्ट्रीय संयोजक और प्रख्यात समाजसेवी सुधांशु सुमन का नाम अग्रिम पंक्ति में शुमार है.

Also Read This: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के पहले किश्त का हुआ भुगतान, कुल 2,02,088 लाभुकों तक लाभ पहुंचा

सुमन कोरोना से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन शुरू होने बाद से अपने आवास पर निरंतर नवग्रह शांति पाठ कर रहे हैं. इस पवित्र अनुष्ठान के माध्यम से वे ग्रह दशा को सकारात्मक करने के प्रति आशान्वित हैं. इस संबंध में उन्होंने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि विगत 24 मार्च से चल रहे लॉकडाउन के दौरान प्रतिदिन नवग्रह शांति मंत्र जाप और हवन किया जा रहा है. उनका मानना है कि इस जाप का प्रभाव देश और दुनिया के वातावरण के शुद्धिकरण के साथ-साथ ग्रहों की दशा को भी सकारात्मक करने में सहायक होगा.

सुमन ने कहा कि विश्व के शांतिदूत के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मानवता की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाना उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता का परिचायक है. देशवासियों की सेवा के प्रति उनका संकल्प अतुलनीय है. ऐसे संकट के समय विशेष रूप से अपने घर में रहकर धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठान (नव ग्रह शांति पाठ) करने की प्रेरणा उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्राप्त हुई.

Also Read This: लॉकडाउन इंप्लीमेंटेशन को लेकर समीक्षात्मक बैठक

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि तक नवग्रह मंत्र शांति जाप और हवन निरंतर चलता रहेगा जिससे हम सब भारतीयों के बीच सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहे और इस ऊर्जा से हमें कोरोना के खिलाफ जंग जीतने की शक्ति प्राप्त होती रहे. उन्होंने बताया कि नव ग्रह शांति पाठ का आयोजन विख्यात विद्वान व ज्योतिषाचार्य पंडित रामजीवन झा के निर्देशन में किया जा रहा है.

Also Read This: रेडीमेड कपड़े की दुकान के माध्यम से सैनिटाइजर व मास्क की कालाबाजारी

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेडीमेड कपड़े की दुकान के माध्यम से सैनिटाइजर व मास्क की कालाबाजारी

Next Post

एक दारोगा निलम्बित, तीन के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

Next Post
एक दारोगा निलम्बित, तीन के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

एक दारोगा निलम्बित, तीन के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d