BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेपो रेट में लगातार हो रही कटौती से सेवानिवृत्त कर्मियों व बचत करने वालों की मुश्किलें बढ़ेगी: सूर्यकांत शुक्ला

by bnnbharat.com
May 22, 2020
in समाचार
रेपो रेट में लगातार हो रही कटौती से सेवानिवृत्त कर्मियों व बचत करने वालों की मुश्किलें बढ़ेगी: सूर्यकांत शुक्ला
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आर्थिक मामलों के जानकार सूर्यकांत शुक्ला ने कहा कि आरबीआई ने रेपो रेट में आज फिर 0.40प्रतिशत की कटौती की है, जबकि 27मार्च को ही 0.75प्रतिशत की कटौती की थी. इस तरह कुल मिलाकर ब्याजदर में लॉकडाउन की अवधि में 1.15प्रतिशत की कमी आरबीआई द्वारा की जा चुकी है.

सूर्यकांत शुक्ला ने कहा कि रेपो रेट की भारी भरकम कटौती से सेवानिवृत्त कर्मी, सीनियर सिटीजन जो जीवन भर की बचत को बैंकों में जमाकर ब्याज द्वारा अर्जित आय से अपना जीवन निर्वहन करते है, वे लोग मुश्किल में आ गये हैं. छोटी-छोटी बचत कर बैंक में फिक्सड डिपॉजिट कर ब्याज की आय से घर खर्च को पूरा कर पाते हैं, उनके सामने आये इस संकट की कौन सुधि लेगा.

उन्होंने कहा कि कोरोना लॉकडाउन संकट से पस्त देश की अर्थव्यवस्था को निसंदेह उबरने के लिए सस्ती पूंजी चाहिए जो सस्ते ब्याज दर वाले कर्ज से ही मिलेगी, परंतु वृद्ध सेवानिवृत्तों और मध्यमवर्गीय परिवारों के आय में आयी कमी का हल भी आरबीआई को एक विशेष योजना के द्वारा करना चाहिए था.

सूर्यकांत शुक्ला ने कहा कि आरबीआई की स्पेशल योजना जरूरी है, ताकि बचत की आदत को बनाये रखा जा सके और फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दर पर जिनका निर्वहन निर्भर करता है, उनके हितों को देखा जा सके. उन्होंने कहा कि सभी तरह के लोन की देय मासिक किस्तों के लिए मोरेटोरियम अवधि को 31 अगस्त तक बढ़ाने की घोषणा भी आरबीआई ने आज की है,जिसका फायदा सभी व्यापारियों, कॉर्पोरेट और आवास एवं कार ़ऋण के लिए कर्ज लेने वालों को मिल सकेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

23 मई को ईद उल फितर का चांद नजर आने की संभावना

Next Post

बाबूलाल मरांडी को जल्द नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिया जाए: दीपक प्रकाश

Next Post
बाबूलाल मरांडी को जल्द नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिया जाए: दीपक प्रकाश

बाबूलाल मरांडी को जल्द नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिया जाए: दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d