BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UP के वाराणसी में इंजीनियर के कार्यालय में ठेकेदार ने की आत्महत्या

by bnnbharat.com
August 28, 2019
in समाचार
UP के वाराणसी में इंजीनियर के कार्यालय में ठेकेदार ने की आत्महत्या
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी : कैंट थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग के मुख्य अभियंता के कार्यालय में ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव ने बुधवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वाराणसी के पुलिस अधीक्षक सुरेश राव कुलकर्णी ने बताया, “वाराणसी के नदेसर स्थित पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अंबिका सिंह के दफ्तर में बुधवार को ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव ने लाइसेंसी असलहे से खुद को गोली मार ली. सूचना पाकर पुलिसकर्मी घटनास्थाल पर पहुंचे और ठेकेदार को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ”

Also Read This: बिहार में किसानों को उद्यानिक उत्पाद विकास योजना में 90 प्रतिशत का अनुदान

कुलकर्णी ने कहा, “ठेकेदार ने किन कारणों से यह कदम उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है. सबकुछ जांच के दायरे में है. सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं. मृतक के परिवार वालों को बुलाया गया है. मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ”

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव मूल रूप से गाजीपुर के थे और यहां पर पीडब्ल्यूडी विभाग में ठेकेदारी करते थे. उनकी लंबे समय से विभाग पर काफी रकम बकाया थी. विभागीय लापरवाही के कारण लंबे समय से उनका भुगतान नहीं हो पा रहा था. अवधेश बुधवार सुबह चीफ इंजीनियर कार्यालय पहुंचे और बकाया भुगतान करने को कहा. इस पर मुख्य अभियंता ने उन्हें बुरी तरह डांट दिया. इसी दौरान ठेकेदार ने मुख्य अभियंता अम्बिका सिंह के सामने असलहा निकालकर खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज से परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर विभागीय लोग पहुंचे तो ठेकेदार की मौत हो चुकी थी.

विभागीय सूत्रों के अनुसार, कबीरचौरा महिला अस्पताल निर्माण का लगभग 20 करोड़ रुपये का ठेका था, जिसमें लगभग 90 फीसद तक कार्य हो चुका है. तीन-चार करोड़ रुपये इस समय बकाया था. ठेकेदार इसी रकम के भुगतान के लिए कई माह से मुख्य अभियंता कार्यालय का चक्कर काट रहा था. मगर मुख्य अभियंता भुगतान के लिए टाल-मटोल करते रहे. जबकि इसी महीने काम पूरा कर विभाग को हैंडओवर करना था. बकाया की वजह से ठेकेदार पर अधिक देनदारी हो गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार में किसानों को उद्यानिक उत्पाद विकास योजना में 90 प्रतिशत का अनुदान

Next Post

प्रेम प्रसंग के चक्कर में बहन ने कराई भाई की हत्या

Next Post
प्रेम प्रसंग के चक्कर में बहन ने कराई भाई की हत्या

प्रेम प्रसंग के चक्कर में बहन ने कराई भाई की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d