बिहार: बिहार में संविदा कर्मी मेडिकल स्टाफ की हड़ताल खत्म हो गयी है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से बातचीत के बाद संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया. इससे पहले बातचीत में मंत्री ने कर्मियों की मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया.
बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ की ओर से हड़ताल स्थगित कर दिए जाने को लेकर पत्र जारी कर दिया गया है. पत्र में कहा गया है कि विभन्न मांगों को लेकर राज्य स्तर से स्वास्थ्य उपकेन्द्र स्तर तक के सभी संविदाकर्मी 20 जुलाई से हड़ताल पर थे.
स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता में बिहार सरकार एवं राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के द्वारा संघ के निम्न मांगों को एक माह के अंदर संपादन कर लेने एवं आदेश पत्र निर्गत करने की सहमति बनी है.

