BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण करने में अपना -अपना योगदान दें: CCL

by bnnbharat.com
October 27, 2020
in समाचार
भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण करने में अपना -अपना योगदान दें: CCL
Share on FacebookShare on Twitter

सीसीएल में “सतर्क भारत, समृद्ध भारत’ थीम” पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुभारंभ

रांची: आज सीसीएल मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों में “सतर्क भारत, समृद्ध भारत’ थीम” पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुभारंभ किया गया. सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी पी. एम. प्रसाद ने अधिकारी-कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई.

उन्होंने कर्मियों से कहा कि आप अच्छा काम करे जो दुसरो के लिए प्रेरणा बन सके और सीसीएल का भी समाज  में अलग पहचान हो. सीसीएल में 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक ‘सतर्क भारत समृद्ध भारत’ थीम पर कई कार्यक्रम मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों में किया जा रहा है, जिससे लोगों को जागरुक तो किया ही जाएगा, इसके साथ ही सत्यनिष्ठा के भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए सार्वजनिक जीवन में नागरिकों की सहभागिता पर भी जोर दिया जा रहा है.

इस अवसर पर सीवीओ एस. के. सिन्हा, निदेशक (तक./संचा.) वी. के. श्रीवास्तव, निदेशक (तक./यो/परि.) भोला सिंह, निदेशक (वित्त) एन. के. अग्रवाल सहित महाप्रभंधक /विभागाध्यक्ष एवं स्टेकहोल्डर्स भी उपस्तिथ थे.

सीसीएल के कर्मियों ने प्रतिज्ञा ली कि जीवन के हर क्षेत्र में ईमानदारी और कानून के नियमों का अनुसरण और लोक हित में कार्य करना है. सभी ने यह भी प्रण लिया कि व्यक्तिगत व्यवहार में सत्यनिष्ठा दर्शाते हुए उदहारण प्रस्तुत करना है. सभी ने प्रतिज्ञा लिया कि जीवन के हर क्षेत्र में ईमानदारी और कानून के नियमों का अनुसरण और लोक हित में कार्य करना है. सभी ने यह भी प्रण लिया कि व्यक्तिगत व्यवहार में  सत्यनिष्ठा दर्शाते हुए उदहारण प्रस्तुत करना है. 

सीवीओ एस. के. सिन्हा ने कहा कि हमारे देश के आर्थिक, राजनितिक और सामाजिक विकास में भ्रष्टाचार प्रमुख बाधा बन गया है और इसे समाप्त करने के लिए  एकजुट होकर कार्य करने के आवश्यकता है. सिन्हा ने अधिकारी-कर्मचारियों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण करने में अपना योगदान देने को कहा कि जिससे हमारा देश और मजबूत एवं समृद्ध हो सके. 

मौके पर सीएमडी पी. एम. प्रसाद, सीवीओ एस. के. सिन्हा एवं निदेशकगण ने सतर्कता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक पूरे शहर में सर्तकता जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जागरूक करेगी.

कोरोना काल में सामाजिक दूरी, मास्क  एवं अन्य प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2020 शुरू सीसीएल में चलाया जा रहा है.

महाप्रबंधक (सतर्कता) ऐ. के. सिंह एवं उनके टीम द्वारा सीसीएल मुख्यालय एवं सभी क्षेत्रों में निबंध, प्रश्नोत्तरी आदि कार्यग्रम पूरे सप्ताह चलेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘जोहार पाठशाला’ यूट्यूब चैनल का ट्रायल लोकार्पण, मुफ्त में प्रश्न रहेंगे उपलब्ध

Next Post

मेरा बेटा बैरोन 15 मिनट में कोरोना से मुक्त हो गया था: ट्रंप

Next Post
कोरोना का कहर जारी: भारत अगर मदद नहीं करता है तो देंगे करारा जवाब- ट्रंप

मेरा बेटा बैरोन 15 मिनट में कोरोना से मुक्त हो गया था: ट्रंप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d