BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वेब सीरीज तांडव पर छिड़ी विवाद, सरकार ने मांगा जवाब

by bnnbharat.com
January 18, 2021
in समाचार
वेब सीरीज तांडव पर छिड़ी विवाद, सरकार ने मांगा जवाब
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज तांडव विवादों में घिर गई है. इसे लेकर यूपी के लखनऊ में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है. वहीं सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने वेब सीरीज तांडव के खिलाफ शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अमेजन प्राइम वीडियो से स्पष्टीकरण मांगा है.


आरोप है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 16 जनवरी को रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव के विरोध में काफी आक्रोश भरे लेख आ रहे हैं. इस वेब सीरीज की फुटेज भी लोग पोस्ट कर आपत्ति जता रहे हैं. जिसके बाद लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में वेब सीरीज तांडव के निर्देशक अली अब्बास, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और हेड इंडिया ओरिजिनल कंटेंट अमेजन के अपर्णा पुरोहित के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है. वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव ने इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.

उधर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इन शिकायतों पर संज्ञान लिया कि वेब सीरीज ‘तांडव’ में हिंदू देवी-देवताओं का उपहास किया गया है और रविवार को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगा. यह जानकारी सूत्रों ने दी है. इससे पहले भाजपा सांसद मनोज कोटक द्वारा रविवार को कहा गया कि उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर को पत्र लिखकर अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘तांडव’ पर हिंदू देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने को लेकर रोक लगाने का अनुरोध किया है.

बता दें कि सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, गौहर खान और कृतिका कामरा अभिनीत तांडव का शुक्रवार को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर हुआ.

फिल्मकार अली अब्बास जफर ने हिमांशु किशन मेहरा के साथ मिलकर राजनीति पर आधारित इस फिल्म का निर्माण एवं निर्देशन किया है. इसे गौरव सोलंकी ने लिखा है, जो ‘अनुच्छेद 15’ के लिए जाने जाते हैं. मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, ”मंत्रालय ने मामले (शिकायतों) का संज्ञान लिया है और अमेजन प्राइम वीडियो से स्पष्टीकरण देने को कहा है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोदी सरकार का नया रिकॉर्ड, एक सप्‍ताह में हुआ 534 किलोमीटर राष्‍ट्रीय राजमार्ग का निर्माण

Next Post

शेयर बाजार में गिरावट दर्ज, 49000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स

Next Post
334 अंक टूटकर 32,000 के नीचे फिसला सेंसेंक्स

शेयर बाजार में गिरावट दर्ज, 49000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d