BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फेक न्यूज, एडल्ट कंटेंट समेत कई मुद्दों को लेकर विवाद, कानून लाने पर विचार कर रही सरकार

by bnnbharat.com
January 16, 2021
in समाचार
फेक न्यूज, एडल्ट कंटेंट समेत कई मुद्दों को लेकर विवाद, कानून लाने पर विचार कर रही सरकार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: न्यूज वेबसाइट और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स समेत कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर चल रहे कंटेंट को लेकर बहस जारी है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार डिजिटल मीडिया के लिए कानून लाने पर विचार कर रही है. कहा जा रहा है कि इसके बाद ओटीटी और न्यूज वेबसाइट्स को अपने लिए नियम तैयार करने की अनुमति मिलेगी. खास बात है कि फिलहाल डिजिटल मीडिया को नियंत्रित करने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है. जिसके चलते फेक न्यूज, एडल्ट कंटेंट समेत कई मुद्दों को लेकर विवाद खड़ा होता रहा है.

अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट बताती हैं कि सरकार डिजिटल मीडिया के लिए एक कानून लाने जा रही है. इस कानून के तहत डिजिटल मीडिया को सेल्फ रेग्युलेशन की व्यवस्था तैयार होगी. फिलहाल कम से कम 40 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स देश में चल रहे हैं. इनमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और हॉटस्टार जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. डिजिटल मीडिया को सेल्फ रेग्युलेट करने का मुद्दा इस महीने काफी जोरों पर रहा. भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का बाजार 1 हजार करोड़ रुपए के करीब है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुद्दा उठने के बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय मंत्रालय ने एक कानून के लिए ढांचा तैयार किया. उन्होंने जानकारी दी कि इसके तहत डिजिटल मीडिया खुद को विनियमित या नियंत्रित कर पाएगा.

उन्होंने कहा ‘जैसे प्रिंट मीडिया के  पास प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया है, फिल्मों के पास सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन है और टीवी चैनल्स, केवल टेलीविजन नेटवर्क्स रेग्युलेशन एक्ट के अंतर्गत काम करते हैं.’ उन्होंने बताया कि इसके बाद अब तक बगैर विनियम के रहे डिजिटल मीडिया के पास भी शिकायतों के निपटारे के लिए एक कानून होगा.

वहीं, एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय मंत्रालय इस बात को जानता है कि प्रस्तावित कानून व्यवस्था के चलते सेक्टर की आजादी नहीं छीनी जानी चाहिए. वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के साथ काम कर रहे हैं. यह एसोसिएशन ओटीटी के हितों को सामने रखती है. हालांकि, ऐसा महसूस किया गया कि एसोसिएशन की तरफ से प्रस्तावित सेल्फ रेग्युलेशन व्यवस्था ओटीटी के पक्ष में काफी ज्यादा है.

सूचना और प्रसारण मंत्रालय मंत्रालय को लंबे समय से कंटेंट के संबंध में शिकायतें मिल रहीं थीं. वहीं, सरकार अभी ऑस्ट्रेलिया में जारी मॉडल की जांच कर रही है. ऑस्ट्रेलिया में गूगल और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स से स्थानीय न्यूज के लिए पैसा चुकाने को कहा जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बच्चियों को सिलाई-कढ़ाई व कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ेंः डीसी

Next Post

क्या बिहार कांग्रेस को टूट से बचाएंगे तेजस्वी…?

Next Post
बिहार में लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद तेजस्वी नदारद, राजद नेताओं में संशय

क्या बिहार कांग्रेस को टूट से बचाएंगे तेजस्वी...?

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d