BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धर्मांतरण मामला: परिवार को जिंदा जलाने वाला आरोपी रेहान गिरफ्तार, 2 अभी भी फरार

by bnnbharat.com
January 5, 2021
in समाचार
गृह मंत्री अमित शाह का फर्जी पीए गिरफ्तार, फोन कर की थी नौकरी की पैरवी
Share on FacebookShare on Twitter

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कुछ महीने पहले धर्मांतरण मुस्लिम से हिंदू बने एक परिवार पर जानलेवा हमला और घर में जिंदा जलाने की साजिश से हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों में से 3 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया है. दो आरोपी पहले जेल भेजे जा चुके थे, अब तीसरे आरोपी आरोपी रेहान को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. मामले में दो आरोपी द्वारका सिंह और ताहिर अभी भी फरार चल रहे हैं, उनकी तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है.

5 आरोपियों के खिलाफ दी है तहरीर

दरअसल इलाके के कुछ अराजकतत्वों को ये बात रास नहीं आ रही थी कि परिवार मुस्लिम से हिंदू कैसे हो गया? इसी को लेकर कुछ उन्होंने परिवार को घर में बंदकर जिंदा जलाने की कोशिश की. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया. पीड़ित ने 2 नामजद समेत 5 अराजकतत्वों के विरूद्ध तहरीर दी.

3 महीने पहले मोहम्मद अनवर हुआ देव प्रकाश पटेल

मामला रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली अन्तर्गत अतागंज रतासों गांव का है.यहां देवप्रकाश पटेल पुत्र मोहम्मद हसन ने करीब ढाई से तीन माह पूर्व परिवार समेत मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था. देव प्रकाश के 3 बेटे हैं, उनका नामकरण करते हुए उन्होंने एक का नाम देवी दयाल, दूसरे का नाम देव नाथ और बेटी का नाम दुर्गा रखा था. देव प्रकाश की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है और हिन्दू बनने से पहले उनका नाम मो अनवर था.

पुलिस और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बची जान

देव प्रकाश ने बताया कि वो अपने घर के बगल में अपनी जमीन पर मंदिर का निर्माण कराने जा रहा था. इस बात से अली अहमद, इम्तियाज आदि नाराज थे. इसी को लेकर रात में जब हम लोग घर में आराम कर रहे थे तो इन अराजकतत्वों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर घर को आग के हवाले करके पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश किया. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस और फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर हम सबको बचा लिया.

धमकी को मजाक समझ रहा था देव प्रकाश

देव प्रकाश ने बताया कि इससे पहले अली अहमद, अकबर, इम्तियाज और लोग धमकी देते थे. मैने सोचा कि मजाक कर रहे हैं लेकिन कल तो इन्होंने घर मे आग लगा दी. वहीं धर्मांतरण कर मुसलमान से हिंदू बने मोहम्मद अनवर उर्फ देव प्रकाश का घर जलाए जाने की घटना के बाद हिंदू युवा वाहिनी के नेता मौके पर पहुंचे और बताया कि जो प्रकाश पटेल ने कुछ महीनों पहले अपना धर्म परिवर्तन करके मुसलमान से हिंदू बने. तभी से कुछ लोग इनको लगातार धमकी दे रहे थे और अब उन्होंने अपनी धमकी को अंजाम में बदल दिया. पुलिस के रहते देव प्रकाश पटेल सुरक्षित हैं.

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. पहले ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और अब एक और शख्स रेहान को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो आरोपी द्वारका सिंह और ताहिर अभी भी फरार चल रहे हैं, उनकी तलाश में छापेमारी जारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पशुपालन विभाग में करोड़ों का फर्जीवाड़ा, फरार IPS अरविंद सेन पर 50 हजार इनाम घोषित

Next Post

विदेश मंत्रालय ने दी मंजूरी, अब NRI भी कर पाएंगे वोट

Next Post
सुबह 9 बजे तक 13.05 प्रतिशत मतदान

विदेश मंत्रालय ने दी मंजूरी, अब NRI भी कर पाएंगे वोट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d