BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डाकिया योजना के तहत घर-घर राशन पहुंचायें: उपायुक्त

by bnnbharat.com
September 22, 2020
in समाचार
ससमय योजनाओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें सभी कार्यपालक अभियंता: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

पीवीजीटी ग्रामोत्थान योजना की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक

रांची: रांची के उपायुक्त सह अध्यक्ष आईटीडीए  छवि रंजन की अध्यक्षता में पीवीजीटी ग्रामोत्थान योजना के संबंध में समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गयी. रांची समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित कमरा संख्या 207 में आयोजित बैठक में निदेशक डीआरडीए, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में पीवीजीटी ग्रामोत्थान योजना अंतर्गत पीवीटीजी बाहुल्य ग्रामों के समेकित विकास हेतु विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त प्रस्ताव पर विचार विमर्श करते हुए उपायुक्त  छवि रंजन ने योजनाओं को पूरा करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

विभिन्न प्रखंडों द्वारा आवास, पेयजलापूर्ति, पेंशन, डाकिया योजना, आजीविका, सोलर स्ट्रीट लाइट, स्वीकृत आंगनबाड़ी-स्वास्थ्य केन्द्र मरम्मति, तालाब निर्माण एवं अन्य बुनियादी संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त किये गये थे.

बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि पीवीजीटी ग्राम योजना के अंतर्गत किसी भी लाभुक का पेंशन नहीं छूटना चाहिए. उन्होंने बैठक में आये सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे कराने का निर्देश दिया. 

डाकिया योजना के तहत आदिम जनजाति के परिवारों को डोर टू डोर राशन उपलब्ध कराना है. योजना के तहत आदिम जनजाति परिवारों को निःशुल्क 35-35 किलोग्राम अनाज उपलब्ध कराया जाना है.

उपायुक्त छवि रंजन ने बैठक में कहा कि डाकिया योजना के तहत लाभुकों तक घर-घर राशन पहुंचे, इसका सभी बीडीओ ध्यान रखें, किसी भी लाभुक को घर से बाहर निकलने की जरुरत न पड़े.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी बीडीओ अपने भेजे गये प्रस्ताव की जांच करा लें, कहीं इनका दुहराव तो नहीं हो रहा. उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केन्द्रों की मरम्मति के लिए जिला योजना पदाधिकारी से पत्राचार करने का निर्देश दिया. सोलर लाइट जलापूर्ति योजना के लिए उपायुक्त ने संबंधित बीडीओ से जमीन उपलब्धता की जानकारी लेने को कहा. 

इसके अलावा बैठक में आवास, स्ट्रीट लाइट, तालाब निर्माण एवं अन्य बुनियादी संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण से संबंधित प्राप्त प्रस्ताव पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सामूहिक दुष्कर्म के आठ आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

Next Post

बीएयू में शिक्षकों-वैज्ञानिकों की शीघ्र भर्ती करें: कुलपति

Next Post
अगात आलू, मटर और जाड़े की सब्जियों की खेती शुरू करें किसान

बीएयू में शिक्षकों-वैज्ञानिकों की शीघ्र भर्ती करें: कुलपति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d