नई दिल्ली: बॉलीवुड का जगमगाता सितारा सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन अभी तक इस की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है. वहीं इस पूरे मामले पर अब सीबीआई जांच कर रही है. इससे पहले इस केस को मुंबई पुलिस देख रही थी जहां उन्होंने सुशांत के कुक नीरज का 3 पन्ने का बयान दर्ज किया था.
इस दौरान नीरज ने एक्टर को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किए थे जिसका खुलासा अब हुआ है. बता दें कि नीरज ने अपने बयान में कहा था कि मैंने साल 2019 में सुशांत सर के यहां हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करना शुरु किया था जहां मैं घर की साफ-सफाई, कुत्तों को टहलाना, सर को चाय-खाना देता था. नीरज ने आगे कहा कि सर का पुराना वाला घर भूतिया था जिस वजह से सुशांत सर माउंट ब्लांक अपार्टमेंट में दिसंबर 2019 में शिफ्ट हो गए थे.
नीरज ने कहा कि घर के सभी स्टाफ को वॉकी-टॉकी सेट्स दिए गए थे जिसे जरिए सर हमसे काम को लेकर बात करते थे. वहीं एक रात कुछ ऐसा हुआ जोकि बेहद अजीब था. वॉकी-टॉकी में सर की आवाज आई और कहा कि नीरज लाइट बंद कर दो. जब मैं लाइट बंद करने सर के कमरे में गया तो लाइट पहले से ही बंद थी और सर सो रहे थे. इसके बाद फिर वहीं आवाज आई और फिर मैं दोबारा जाकर देखा तो लाइट्स बंद थी और सर भी सो रहे थे. नीरज ने आगे कहा ऐसा देख मैं बेहद घबरा गया. कभी खभी हमें ड्रम की भी आवाज आती थी, तो वहीं कभी कभी लिफ्ट खुद ही ऊपर-नीचे होने लगता था. इस कारणों की वजह से सुशांत सर ने घर छोड़ दिया था.

