BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजन तैयार करने वाले कुक अब बना रहे गरीबों के लिए भोजन

by bnnbharat.com
April 26, 2020
in समाचार
रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजन तैयार करने वाले कुक अब बना रहे गरीबों के लिए भोजन

रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजन तैयार करने वाले कुक अब बना रहे गरीबों के लिए भोजन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: लाॅकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के प्रतिष्ठान बंद हैं. राजधानी के तुपुदाना स्थित रामकृष्ण मिशन सेनेटोरियम रोड पर अवस्थित लाइट हाउस कैफे एंड किचन रेस्टोरेंट के संचालक दिलबाग सिंह ने भी अपने प्रतिष्ठान को लॉकडाउन का पालन करते हुए बंद कर रखा है.

अकस्मात हुए लॉकडाउन की वजह से उनके रेस्टोरेंट में कार्यरत आठ कर्मी अपने गंतव्य (घरों) तक नहीं जा सके. सिंह ने रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मियों का पूरा ख्याल रखते हुए इन्हें रेस्टोरेंट में ही गरीबों का खाना तैयार करने में लगा दिया है.

लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन के लिए हो रही परेशानियों को देखते हुए उन्होंने हटिया, तुपुदाना, हरदाग व आस-पास के क्षेत्रों के बेघर, बेसहारा और बेहद गरीब लोगों को दोपहर का भोजन कराने का निर्णय लिया है.

इसके तहत प्रतिदिन वह अपने कर्मियों के सहयोग से भोजन तैयार कर गरीबों के बीच वितरण के लिए निकलते हैं. उन्होंने अपने रेस्टोरेंट के कर्मियों को निर्देश दे रखा है कि जिस प्रकार लॉकडाउन के पूर्व रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों के लिए लगन व तत्परता से लजीज व्यंजन तैयार किया करते थे, उसी लगन के साथ गरीबों के लिए भोजन तैयार करते रहें. भोजन की गुणवत्ता से कोई समझौता न करें.

सिंह प्रतिदिन दोपहर में कभी दाल-भात, कभी खिचड़ी, कभी अन्य प्रकार के व्यंजन तैयार कर गरीबों के बीच बांटते हैं. उन्होंने इसके लिए खाद्य सामग्री का प्रर्याप्त मात्रा में भंडारण कर रखा है. उनके रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मियों की भी पीड़ित मानवता के प्रति जज्बा और जुनून काबिले-तारीफ है.

रेस्टोरेंट संचालक दिलबाग सिंह के समाजसेवा के मिशन को सफलीभूत करने के लिए कर्मी सदैव तत्पर रहते हैं. रेस्टोरेंट कर्मियों ने बताया कि अपने मालिक के निर्देशानुसार हर पल गरीबों की सेवा के प्रति समर्पित हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची : गरीबों के बीच अनाज का वितरण

Next Post

भूखे को अन्न, प्यासे को पानी के तहत मारवाड़ी युवा मंच ने भोजन के साथ पुलिस चौकियों में घड़े का किया वितरण

Next Post
भूखे को अन्न, प्यासे को पानी के तहत मारवाड़ी युवा मंच ने भोजन के साथ पुलिस चौकियों में घड़े का किया वितरण

भूखे को अन्न, प्यासे को पानी के तहत मारवाड़ी युवा मंच ने भोजन के साथ पुलिस चौकियों में घड़े का किया वितरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d