BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मानगो बस स्टैंड में बस ने कुली को मारी टक्कर, मौत

by bnnbharat.com
April 1, 2021
in समाचार
मानगो बस स्टैंड में बस ने कुली को मारी टक्कर, मौत
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुरः सीतारामडेरा थाना अंतर्गत मानगो अंतरराज्यीय बस स्टैंड के गेट नंबर 5 के पास गुरुवार की सुबह आशीर्वाद बस की चपेट में आकर कुली धनेश्वर यादव (49) की मौत हो गई। धनेश्वर ठेला भी चलता था। वो अपने ठेले पर बैठा था। इसी दौरान बैक करने के दौरान बस ठेले से टकराई और पहिया धनेश्वर पर चढ़ गया। इधर, घटना के बाद पुलिस ने बस को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। कुली के साथियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है
शव को एमजीएम के शीत गृह में रखवा दिया गया है। कोरोना जांच के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमाॅर्टम होगा। मृतक सीतारामडेरा के छायानगर में रहता था। वह मूल रूप से हजारीबाग के मांडीगाड़ा गांव के पास का रहने वाला था। पिछले कई सालों से धनेश्वर छायानगर में अकेले रहकर कुली का काम करता था। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है.
मृतक के साथी चरण यादव ने बताया- धनेश्वर ठेला भी चलाता था और कुली का काम भी करता था। गुरुवार सुबह आशीर्वाद बस के पीछे वह अपने ठेलाे पर बैठा था। इसी दौरान बैक करने के क्रम में बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वह बस के पहिए के नीचे आ गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन-फानन में लोग उसे लेकर एमजीएम पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी व बच्चे गांव में रहते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मधुपुर विस उपचुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी अशोक मोदी का नामांकन रद्द

Next Post

पेंशन समीक्षा की मांग को लेकर नाबार्ड कर्मचारियों ने की हड़ताल

Next Post
ग्रामीणों ने बिरसा चौक पर दिया धरना

पेंशन समीक्षा की मांग को लेकर नाबार्ड कर्मचारियों ने की हड़ताल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d