BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जागरूकता और सावधानी के साथ साइबर अपराध को रोकने में जिला प्रशासन का करें सहयोगः उपायुक्त

by bnnbharat.com
December 16, 2020
in समाचार
सावधान: साइबर ठगों ने बनायी JAC की फर्जी वेबसाइट, फर्जी प्रमाण पत्र बांटने की आशंका
Share on FacebookShare on Twitter

साइबर अपराध के प्रति खुद भी जागरूक हो और दूसरों को भी जागरूक करें: उपायुक्त

देवघर: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने देवघर जिला अन्तर्गत बढ़ते साइबर अपराध को लेकर जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि तकनीक बढ़ने के साथ ही साइबर क्राइम भी तेजी से पैर पसार रहा है.
वर्तमान में अक्सर किसी का एटीएम कोड पूछकर ऑनलाइन खरीदी कर ली जाती है, तो कभी किसी के ई-मेल, सोशल वेबसाइट का पासवर्ड हैक कर परेशान किया जाता है.

पिछले कुछ समय से ऑनलाइन फ्रॉड का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ा है, जिससे पढ़े-लिखे लोग भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जा रहे हैं.
ऐसे में आवश्यक है कि यदि किसी व्यक्ति का काॅल आपके मोबाईल पर आये और वह व्यक्ति स्वयं को बैंक का प्रबंधक या कर्मी बतलाकर आपके खाता एवं एटीएम लॉक होने, अपडेट कराने आदि की बात बोलकर आपके खाते से संबंधित गुप्त जानकारी यथा-आपका खाता संख्या, एटीएम कार्ड संख्या, पिन संख्या, सीबीसी संख्या, ओटीपी, आधार संख्या या पैन संख्या के बारे में जानकारी मांगता है तो ऐसे व्यक्तियों को अपने बैंक खाता से संबंधित उपरोक्त विवरणी की जानकारी न दें एवं इस प्रकार के फोन करने वाले व्यक्ति का मोबाईल नम्बर आदि की जानकारी अपने क्षेत्र के नजदीकी थाना अथवा 100 डायल कर पुलिस को अवश्य दें ताकि वे सूचना प्राप्त कर इस पर त्वरित कार्रवाई कर सकें.

बैंक द्वारा कभी भी आपको फोन कर उपरोक्त जानकारी नहीं पूछी जाती है. साइबर अपराध से बचने का मूलमंत्र है जागरूकता. जैसे हम असली दुनिया में खुद की सुरक्षा का ध्यान रखते हैं, ठीक उसी तरह वर्चुअल वर्ल्ड (काल्पनिक दुनिया) में भी खुद को सुरक्षित रखने के लिए सावधानी जरूरी है. कई बार लोग अनजाने में साइबर क्राइम कर बैठते हैं या इसका शिकार हो जाते हैं.

अगर हम इसके प्रति जागरूक होंगे तो न इससे हमें, न ही समाज को कोई नुकसान होगा. वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण है कि साइबर अपराध से स्वयं भी बचें तथा अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को भी इसकी जानकारी देकर फ्रॉड से उन्हें बचाएं.

सावधानी ही सुरक्षा है….

  1. इस प्रकार के कॉल आने पर फौरन पुलिस से संपर्क कर इसकी सूचना 100 डायल कर दें.
  2. अपना बैंक एकाउंट नंबर, पासवर्ड आदि किसी को न बताएं.
  3. अपने इंटरनेट बैंकिंग और बैंकिग ट्रांजिक्शन का इस्तेमाल कभी भी सार्वजनिक स्थान जैसे कि साइबर कैफे, पार्क, सार्वजनिक मीटिंग और किसी भीड़-भाड़ वाले स्थान पर न करें.
  4. अपना एटीएम का पिन कोड लिख कर नहीं रखें और न हीं किसी को ओटीपी बताएं.
  5. फर्जी कॉल से बचें.
  6. किसी प्रकार के प्रलोभन वाले कॉल से बचे एवं बिना जांच-परख के किसी को भी अपने बैंक खाता से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी न बताएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसानों को निबंधन हेतु करें जागरूकः उपायुक्त

Next Post

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को दी बड़ी सौगात

Next Post
भारत में हैं 70 फीसदी बाघ, हमें गर्व करना चाहिए: प्रकाश जावड़ेकर

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को दी बड़ी सौगात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d