नीलकांत मंडल,
गोड्डा: पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाईएस रमेश के द्वारा राजाभीठा थाना का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान रिकॉर्ड संधारण, सीरिस्ता, हाजत, मालखाना, थाना कार्यालय आदि के कार्यो का गहन अवलोकन कर लंबित मामलो का जल्द निष्पादन, गंभीर मामलों में त्वरित कार्यवाही, दागी वारंटियों, संदिग्ध, फिरारियों की सूची बना उनकी गिरफ्तारी करना व विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए अपराध नियंत्रण हेतु सजग एवं अलर्ट रहने के निर्देश दिए एवं नियमित वाहनों की जांच करने, हेलमेट और मास्क पहनने के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए.
जिले में कोरोना संक्रमण से भयमुक्त होकर जिले में सुकून भरी जिंदगी जिलेवासी जी सके, जिसके लिए पुलिस प्रशासन 24 घंटे मुस्तैद है. ज्ञात हो कि निरंतर पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाईएस रमेश के द्वारा हरेक थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि विधि व्यवस्था को और भी सुदृढ़ किया जा सके.
जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए जिले की जनता को संदेश दिए गए कि बिना मास्क पहने, कभी भी बाहर नहीं निकले, इनके लिए पुलिस विभाग के द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
अधिकांश संख्या में लोग जागरूक भी हुए हैं, परंतु प्रत्येक व्यक्तियों को मास्क पहनकर बाहर निकलने की सलाह उनके द्वारा दी गई. साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखते हुए लोग बाहर में हाट बाजार में सामानों अथवा अन्य बस्तुओं की खरीदारी करेंगे. ताकि कोरोना जैसे भयानक संक्रमण से बचा जा सके.
मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा हेडक्वार्टर कामेश्वर प्रसाद सिंह एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

