जितनारायण शर्मा,
गोड्डा: पुलिस अधीक्षक, गोड्डा वाई एस रमेश के निर्देशानुसार पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया तथा उनके द्वारा चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.
ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाईएस रमेश के द्वारा लगातार जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले की जनता को हिदायत दी जा रही है कि अनावश्यक रूप से दोपहिया वाहनों समेत अन्य प्रकार के वाहनों के लेकर चलने पर प्रतिबंध है.
साथ ही साथ जिला मुख्यालय में वाहनों के प्रवेश करने वाले मार्गों जैसे सरकंडा चौक, रौतारा चौक, मिशन चौक, कारगिल चौक, नगर थाना गोड्डा पर पुलिस बल की सख्ती बढ़ा दी गई है.
सर्वविदित हो कि गोड्डा जिले में धारा 144 लागू है, अतः धारा 144 का अनुपालन जिलेवासियों के द्वारा सुनिश्चित किए जाए. लोग बेवजह सड़कों पर घूमते रहते हैं. उनपर निगरानी रखी जाएं. पुलिस प्रशासन के द्वारा आवश्यक ठोस कदम उठाते हुए आज विभिन्न चेक पोस्ट से करीब 21 लोगों पकड़कर उन्हें शपथ दिलाते हुए उन्हें छोड़ दिया गया कि अन्य दिन अनावश्यक सड़कों पर नहीं घूमेंगे.
पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाई एस रमेश के द्वारा जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किए गए हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान जिले में प्रायः देखा जा रहा है कि लोगों के द्वारा अनावश्यक रूप से दोपहिया वाहन समेत सभी प्रकार के वाहनों के लेकर लोग सड़कों पर घूमने निकल जाते हैं. विशेष परिस्थितियों में दोपहिया वाहन पर एक एवं चार पहिया वाहन पर दो सवार कर जिले चल सकते हैं.
आदेश का उल्लंघन करने पर उन पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अतः सावधानी बरतें. सुरक्षा के दृष्टिकोण से आप अपने घरों में सुरक्षित रहें एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें.

