BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोपा अमेरिका : पेरू को 3-1 से हराकर ब्राजील नौवीं बार बना चैम्पियन

by bnnbharat.com
July 8, 2019
in समाचार
कोपा अमेरिका : पेरू को 3-1 से हराकर ब्राजील नौवीं बार बना चैम्पियन

Copa América: Brazil striker beat Brazil 3-1 to make the ninth time champion

Share on FacebookShare on Twitter

रियो डी जनेरियो, 8 जुलाई : मेजबान ब्राजील ने रविवार को पेरू को 3-1 से हराकर नौवीं बार कोपा अमेरिका खिताब पर कब्जा कर लिया। रियो के माराकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जीसस ने अपनी टीम के लिए पहले हाफ के इंजुरी टाइम (48वें मिनट) में गोल किया। ब्राजील के लिए अन्य गोल एवर्टन सोरारेस ने 15वें मिनट में किया जबकि रिचार्लिसन ने 90वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया।

जीसस को 70वें मिनट में लाल कार्ड दिखाया गया और वह मैदान से बाहर जाने पर मजबूर हुए। इसके बाद ब्राजील की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हुई।

Also Read This : उप्र : भाजपा में शामिल होने पर महिला से घर खाली करने को कहा

तीसरी बार और 1975 के बाद पहली बार खिताब के लिए प्रयासरत पेरू के लिए मैच का एकमात्र गोल पाओलो गोएरेरो ने 44वें मिनट में पेनाल्टी पर किया।

दक्षिण अमेरिका के इस सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित फुटबाल टूनार्मेंट में उरुग्वे का बोलबाला रहा है। उसने सबसे अधिक 15 बार यह खिताब जीता है। इसके बाद अर्जेंटीना (14) का स्थान है। ब्राजील नौ खिताब के साथ तीसरे स्थान पर है।

इस साल अर्जेंटीना को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि बीते संस्करण का खिताब जीतने वाले चिली की टीम को चौथा स्थान मिला।

ब्राजील ने इससे पहले 1919, 1922, 1949, 1989, 1997, 1999, 2004, 2007 में यह खिताब जीता था। इस टीम ने पांचवीं बार अपनी मेजबानी में विजेता बनने का गौरव हासिल किया है।

पेरू की टीम ने 1939 में अपनी मेजबानी में पहली बार चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया था। इसके बाद उसने 1975 में आखिरी बार यह खिताब जीता था। इसके अलावा वह पांच बार तीसरे स्थान पर रहा है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यमुना एक्सप्रेसवे दुर्घटना : राजनाथ ने आदित्यनाथ से की बात

Next Post

दिल्ली : बिकवाली के भारी दबाव से सेंसेक्स 580 अंक लुढ़का,1.58 फीसदी निफ्टी में गिरावट

Next Post
दिल्ली : बिकवाली के भारी दबाव से सेंसेक्स 580 अंक लुढ़का,1.58 फीसदी निफ्टी में गिरावट

दिल्ली : बिकवाली के भारी दबाव से सेंसेक्स 580 अंक लुढ़का,1.58 फीसदी निफ्टी में गिरावट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d