BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Board Examination 2020: नकल पर कसी जायेगी नकेल, सीरियल नंबर के साथ होंगे 4 रंगों में Answer Sheet

by bnnbharat.com
February 8, 2020
in समाचार
Board Examination 2020: नकल पर कसी जायेगी नकेल, सीरियल नंबर के साथ होंगे 4 रंगों में Answer Sheet

Board Examination 2020: नकल पर कसी जायेगी नकेल, सीरियल नंबर के साथ होंगे 4 रंगों में Answer Sheet

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं (UP Board Examination 2020) को लेकर लगातार बड़े बदलावों का दौर जारी है. इसी क्रम में अब नकल पर नकेल कसने और उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) बदलने के खेल पर नियंत्रण लगाने के लिए बड़ा फैसला किया गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार उत्तर पुस्तिकाएं में क्रमांक (Serial Number) दर्ज होगा, यही नहीं उत्तर पुस्तिकाएं चार रंगों में रहेंगीं. बोर्ड परीक्षा की कॉपियां गुलाबी, पीले, हरे व नीले रंग की होंगी.

18 फरवरी से 7784 परीक्षा केन्द्रों पर शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल एवं मॉनिटरिंग सेंटर का शुभारंभ डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा के शिविर निदेशालय  में किया. बता दें कि इस बार हाई-स्कूल की परीक्षाएं कुल 12 कार्य दिवसों में पूरी होकर दिनांक 3 मार्च और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कुल 15 कार्य दिवसों में संपादित होकर दिनांक 6 मार्च को समाप्त होंगी.

आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 में बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में कुल 30 लाख 22,607 एवं इंटरमीडिएट में कुल 25 लाख 84,511 छात्र सम्मिलित होंगे. सम्मिलित हो रहे कुल 56 लाख 7,118 परीक्षार्थियों में से 55 लाख 16,787 संस्थागत और 90,331 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं. आधार नंबर के साथ ऑनलाइन अग्रिम पंजीकरण कराने से व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की संख्या काफी घटी है.

इस वर्ष यह मात्र 90,331 रह गई जबकि 2017 में यह संख्या 3 लाख 53 हजार 106 थी. बाहरी प्रदेशों से 2017 में पंजीकरण कराने वाले एक लाख 50,209 परीक्षार्थियों के स्थान पर वर्ष 2020 में परीक्षार्थियों की संख्या मात्र 5946 रह गई है.

आंकड़ों के अनुसा,र नकल रोकने के लिए किए गए प्रयासों के कारण वर्ष 2018 में नकल के 3223 प्रकरण प्रकाश में आए थे, जबकि वर्ष 2019 में मात्र 1182 प्रकरण ही सामने आए. 2018 में 12.25 लाख वर्ष 2019 में 6.69 लाख परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा छोड़ी गई थी. इसी प्रकार पूर्व में सूबे में 12 हजार से भी अधिक केंद्र बनते थे. किंतु ऑनलाइन केंद्र बनाने से वर्ष 2020 की परीक्षा में 7784 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. मूल्यांकन की अवधि भी कम की गई है, ताकि परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित किए जा सके. इससे परीक्षार्थियों को प्रदेश के बाहर प्रवेश/ प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे.

वर्ष 2019 में परीक्षा परिणाम 27 अप्रैल 2019 को घोषित किया गया था तथा 2020 की बोर्ड की परीक्षा का परिणाम 24 अप्रैल को घोषित किया जाना प्रस्तावित है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गिरिराज सिंह ने कहा, दिल्ली को इस्लामिक स्टेट बनने से बचाना है तो भाजपा को वोट दें

Next Post

केजरीवाल का महिलाओं से अपील, कहा- वोट डालने जरूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें

Next Post
केजरीवाल का महिलाओं से अपील, कहा- वोट डालने जरूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें

केजरीवाल का महिलाओं से अपील, कहा- वोट डालने जरूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d