BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona: अब तक 71900 लोगों की हुई जांच, नौ संदिग्धों के नमूने भेजे गए एम्स: स्वास्थ्य मंत्री

by bnnbharat.com
March 7, 2020
in समाचार
Corona: अब तक 71900 लोगों की हुई जांच, नौ संदिग्धों के नमूने भेजे गए एम्स: स्वास्थ्य मंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़:  शुक्रवार को 9 संदिग्ध लोगों के नमूने एम्स दिल्ली भेजे गए हैं. इसे लेकर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि अब तक राज्य भर में 71,900 मरीजों की जांच की जा चुकी है. इनमें प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले 5,814 लोग भी शामिल हैं.

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए स्टेट रैपिड रिस्पांस टीम के अलावा, जिला रैपिड रिस्पांस टीम और कंट्रोल रूम नंबर वाले जिला नोडल अफसरों की सूची सभी जिलों में जा चुकी है. आइसोलेशन वार्डों में बेड भी 649 से बढ़ाकर 823 कर दिए गए हैं.

रोजाना हेडक्वार्टर केंद्रीय निगरानी इकाई, आईडीएसपी दिल्ली भारत सरकार को रिपोर्टिंग की जा रही है. सिद्धू ने अत्यधिक खतरे वाले इलाकों में कोरोना के लिए रोज निगरानी करने वाली आईडीएसपी (एकीकृत रोग निगरानी प्रोग्राम) की टीमों की मेहनत की भी प्रशंसा की.

मास्क व दवाओं को महंगे दामों पर बेचने से रोकने के निर्देश

सेहत मंत्री ने कहा कि सभी जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी और ड्रग कंट्रोल अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि राज्य भर के दवाओं के थोक व्यापारियों और परचून विक्रेता लोगों से अधिक कीमत न वसूलें. कुछ खास दवाएं और मास्क की जमाखोरी को भी रोका जाए.

अधिकारियों को राज्य के सभी क्षेत्रों में ऐसे उत्पादों की उपलब्धता को यकीनी बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों की केमिस्ट एसोसिएशनों के साथ मीटिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं. यदि कोई व्यक्ति काला बाजारी, दवाएं और अन्य उत्पादों की जमाखोरी में शामिल पाया जाता है तो डीपीसीओ-2013 की धाराओं के अंतर्गत केमिस्ट के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी. 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी स्तर पर कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सिद्धू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव उपकरण) के अलावा ट्रिपल लेअर्ड मास्क और एन-95 के मास्क का काफी भंडार है, जो स्वास्थ्य संरक्षण अमले द्वारा कोरोना या अन्य ऐसी संक्रमक की बीमारियों के संदिग्ध मामलों की जांच के दौरान इस्तेमाल किए जाते हैं.

उन्होंने कहा कि राज्य ने मोहाली के हवाई अड्डे, सभी जिला अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों को इंफ्रारेड थर्मामीटर भी खरीद कर मुहैया करवाए गए हैं ताकि संदिग्ध मरीजों के शरीर का तापमान बिना छुए पता किया जा सके.

भीड़ में जाते समय इन बातों का रखें ध्यान
पंजाब सरकार ने आम लोगों को भीड़ में जाते समय स्वास्थ्य सलाह जारी की गई है. एडवाइजरी के तहत बताया गया है कि किसी के साथ हाथ न मिलाएं, किसी से गले न मिलें, खुले में न थूकें, जिस व्यक्ति को बुखार है उसे भीड़ में जाने से परहेज करना चाहिए और जिस व्यक्ति को खांसी या बुखार है, उस व्यक्ति से लगभग एक मीटर की दूरी रखें. यदि किसी व्यक्ति को खांसी या बुखार है तो उसे अपना मुंह मास्क या रुमाल के साथ ढककर रखना चाहिए. जिस व्यक्ति को खांसी या बुखार है, उसे लाजिमी तौर पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में रिपोर्ट करनी चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

6 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

Next Post

TikTok पर हुई थी दोस्ती, युवक ने की महिला की हत्या

Next Post
TikTok पर हुई थी दोस्ती, युवक ने की महिला की हत्या

TikTok पर हुई थी दोस्ती, युवक ने की महिला की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d