BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बेकाबू हुआ कोरोना, एक दिन में आए 50 हजार से अधिक केस

by bnnbharat.com
March 25, 2021
in समाचार
बेकाबू हुआ कोरोना, एक दिन में आए 50 हजार से अधिक केस
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर बेकाबू हो गई है. बीते 24 घंटे में देश में 53 हजार से अधिक कोरोना वायरस के नए केस दर्ज हुए हैं. करीब पांच महीने के बाद भारत में 50 हजार कोरोना केस का आंकड़ा पार हुआ है, जो डराने वाला है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 53,476 नए मामले दर्ज किए गए हैं. जबकि 251 लोगों की मौत हुई है. साथ ही 26490 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हुए हैं.
इन्हीं आंकड़ों के साथ अब देश में कुल केस की संख्या 1,17,87,534 पहुंच गई है. जबकि एक्टिव केस की संख्या 3,95,192 हो गई है. भारत में अबतक कोरोना वायरस के कारण 1,60,692 लोगों की मौत हुई है. अगर वैक्सीनेशन पर नज़र डालें तो भारत में अबतक 5,31,45,709 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं.
देश में सबसे अधिक भयावह स्थिति महाराष्ट्र से सामने आई है, जहां बीते दिन 31 हजार से अधिक कोरोना के केस दर्ज हुए. महाराष्ट्र में हर दिन कोरोना वायरस के नए मामले अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ रहे हैं. यही कारण है कि अब राज्य के कई शहरों में सम्पूर्ण लॉकडाउन लग चुका है. महाराष्ट्र में अब एक्टिव केस की संख्या भी ढाई लाख हो गई है, जो पूरे देश के आंकड़ों के आधे से अधिक केस हैं.
देश की राजधानी दिल्ली भी फिर से कोरोना की चपेट में आती हुई दिख रही है. यहां भले ही महाराष्ट्र जैसे डराने वाले आंकड़े नहीं हैं, लेकिन बीते कुछ वक्त से जो ट्रेंड चल रहा था वो टूट चुका है. बीते दिन ही दिल्ली में 1200 से अधिक केस दर्ज किए गए, जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है. ऐसे में दिल्ली में सख्ती बढ़ा दी गई है, बाजारों-मॉल-मल्टीप्लेक्स में कोरोना गाइडलाइन्स का पालन अनिवार्य हो गया है.
महाराष्ट्र और दिल्ली के अलावा कई ऐसे राज्य भी हैं, जहां बीते दिन जो केस सामने आए वो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है. कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बंगाल इन्हीं राज्यों की लिस्ट में शामिल हैं. वहीं, यूपी में भी जनवरी के बाद पहली बार 700 से अधिक केस दर्ज किए गए.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भी बीते दिन जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई थी, उसके मुताबिक देश में ताजा एक्टिव केस कुछ राज्यों से आ रहे हैं. देश में इस वक्त जहां सबसे अधिक एक्टिव केस हैं, उन टॉप दस जिलों में से नौ जिले महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं. यही कारण है कि केंद्रीय टीम भी महाराष्ट्र के हालात पर नजर बनाए हुए है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसानों ने की 26 मार्च को ‘भारतबंद’ की तैयारी, व्यापारी और ट्रेन यूनियनों का मिला साथ

Next Post

झारखंड में होमगार्ड जवानों की हड़ताल शुरू, कई सेवाओं पर पड़ रहा असर

Next Post
झारखंड में होमगार्ड जवानों की हड़ताल शुरू, कई सेवाओं पर पड़ रहा असर

झारखंड में होमगार्ड जवानों की हड़ताल शुरू, कई सेवाओं पर पड़ रहा असर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d