बिहार: बिहार में लगातार कोरोना विस्फोट हो रहा है. गुरुवार को भी राज्य में कोरोना के 1385 नए मामले मिले. इसके साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 21558 हो गया है.
पटना 2879 मामलों के साथ राज्य का सबसे बड़ा कोरोना जोन बन गया है. गुरुवार को भी यहां 378 नए मामले मिले है.

