रांचीः झारखंड में कोरोना का कहल जारी है. अब राज्य में मौत का आंकड़ा 103 हो गया है. जिन लोगों की कोरोना से मौत हुई है, उसमें दो रांची, एक हजारीबाग और एक चतरा के हैं.
वहीं बुधवार को 495 नये केस सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 10 हजार को पार कर चुका है.
बुधवार को मिले 495 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में चतरा-32, देवघर-एक, धनबाद-10, दुमका-एक, पूर्वी सिंहभूम-140, गढ़वा- 7, गिरिडीह- 3, गुमला- सात, हजारीबाग- दो, जामताड़ा- दो, खूंटी- 4, लातेहार- 3, लोहरदगा- 10, पाकुड़- 10, पलामू- 34, रामगढ़- 14, रांची- 127, सरायकेला- एक, पश्चिमी सिंहभूम- 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके साथ ही झारखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 10163 हो गयी है.

