BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोटः हॉस्टल में 220 स्टूडेंट्स और 4 स्टाफ के कोविड पॉजिटिव

by bnnbharat.com
February 25, 2021
in समाचार
5 नए कोविड-19 केस की पुष्टि हुई 
Share on FacebookShare on Twitter


पुणे.
देश के कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है. महाराष्ट्र में हालात विस्फोटक होते जा रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, वाशिम जिले के एक स्कूल के हॉस्टल में 220 छात्रों और 4 स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. रिसोड़ तहसील के ग्राम देगांव स्थित आश्रम शाला में छात्र पढ़ने के अलावा यहीं पर स्थित हॉस्टल में रहते हैं. ये सभी छात्र अमरावती से आए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत भी अमरावती जिले से ही हुई है. यहां फिलहाल 1 मार्च तक लॉकडाउन लगा है. मामला सामने आने के बाद हॉस्टल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है.

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 8,807 नए मरीज मिले हैं. यह 18 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा है. राज्य में बीते 24 घंटे में 80 मरीजों की मौत हो गई है.
महाराष्ट्र में कोरोना के नए स्ट्रेन सामने आने से हड़कंप मचा है. कर्नाटक और गुजरात जैसे पड़ोसी राज्यों की ओर से पहले ही ट्रैवल बैन लागू किए जा चुके हैं.
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. विदर्भ में कुल 11 जिले हैं, जिनमें से 5 अमरावती डिविजन के तहत आते हैं, जबकि नागपुर डिविजन में 6 जिले हैं. इसके अलावा परभणी जिला प्रशासन ने विदर्भ के 11 जिलों के लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई है. इसके अलावा साईं बाबा मंदिर को भी एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है.
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के लातूर में 27 और 28 फरवरी को जनता कर्फ्यू रहेगा. लातूर में 7 से 15 फरवरी के बीच कोरोना के 261 मामले रिकॉर्ड किए गए थे. पिछले एक हफ्ते में यहां 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इसके बाद प्रशासन ने जनता कर्फ्यू का फैसला किया

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खुशखबरीः आज से जयनगर स्पेशल ट्रेन शुरू, राउरकेला तक जाएगी

Next Post

बजट सत्र के हंगामेदार होने के आसार, पक्ष-विपक्ष तैयार

Next Post
बजट में नीतिगत सुधारात्मक निर्णय लेने की है जरूरत: सूर्यकांत शुक्ला

बजट सत्र के हंगामेदार होने के आसार, पक्ष-विपक्ष तैयार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d