BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान पर कहर बनकर टूट रहा कोरोना, 24 घंटे में 114 मौत

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
बोलने और सांस के जरिए भी फैलता है कोरोना वायरस: अमेरिकी वैज्ञानिक

बोलने और सांस के जरिए भी फैलता है कोरोना वायरस: अमेरिकी वैज्ञानिक

Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान  : कोरोना वायरस की तीसरी लहर की चपेट में आए पाकिस्तान की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है. वैक्सीन की कमी से जूझ रहे इस देश में कोरोना कहर बनकर टूट रहा है. बीते 24 घंटे में यहां 5000 से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 114 लोगों की मौत हो गई है. पिछले साल जून के बाद यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है.

पाकिस्तान में कोरोना के सक्रिय मामले 70 हजार से ज्यादा हो गए हैं और 4920 संक्रमित ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पाकिस्तान के नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (NCOC) के मुताबिक बीते 24 घंटे में 114 लोगों की मौत हो गई. इनमें से 43 लोग वेंटिलेटर पर थे. पिछले साल 20 जून को एक दिन में 153 लोगों की मौत हुई थी. इसके अलावा 25 जून को 148 लोग कोरोना की वजह से जान गंवा बैठे थे. मगर उसके बाद से मौत का आंकड़ा 114 से नीचे ही रहा था.

वैक्सीनेशन अभियान की मांग

पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन (PMA) ने सलाह दी है कि सभी के लिए वैक्सीनेशन को जरूरी कर दिया जाए. साथ ही उन लोगों के लिए सरकार खासतौर से वैक्सीनेशन अभियान चलाए, जो चलफिर नहीं सकते और बीमार हैं. PMA के महासचिव डॉक्टर कैसर सज्जाद ने डॉन न्यूज से बातचीत में कहा कि बहुत से लोग यहां तक कि स्वास्थ्यकर्मी भी रजिस्टर कराने के बावजूद भी वैक्सीन नहीं लगवा पा रहे हैं. हमारी सलाह है कि अस्पताल में आने वाले सभी लोगों को वैक्सीन दी जानी चाहिए.

80 फीसदी वेंटिलेटर्स भरे

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में 518 वेंटिलेटर्स फुल हो चुके हैं. गुजरांवाला में 88 फीसदी, मुल्तान में 81 प्रतिशत, लाहौर में 79 फीसदी और इस्लामाबाद में 57 फीसदी वेंटिलेटर्स भर चुके हैं. इसके अलावा गुजरांवाला में 85 फीसदी ऑक्सीजन की सुविधा वाले बेड पर मरीज हैं. पेशावर में 72 फीसदी, गुजरात में 71 और स्वात में 63 फीसदी ऑक्सीजन वाले बेड फुल हो चुके हैं. पाकिस्तान कोरोना की वैक्सीन को लेकर भी संघर्ष कर रहा है. वैक्सीन के लिए उसे काफी हद तक दूसरे देशों की दया पर निर्भर रहना पड़ रहा है. पाकिस्तान को चीन और रूस से वैक्सीन मिल रही हैं. चिंता की बात इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि दोनों ही वैक्सीन पर सवाल उठ रहे हैं. एक दिन पहले चीन के वैज्ञानिक ने ही चीनी वैक्सीन पर सवाल उठा दिए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घरवालों से नाराज होकर घर से भागी किशोरी, RPF ने परिजनों को सौंपा

Next Post

मौताें ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: श्मशान में कम पड़ी जगह, सड़क पर भी हो रहा अंतिम संस्कार

Next Post
बिहार में पिछले 24 घंटे में 568 और कोरोना मरीज हुए ठीक, सूबे में रिकवरी रेट 65.41 प्रतिशत

मौताें ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: श्मशान में कम पड़ी जगह, सड़क पर भी हो रहा अंतिम संस्कार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d