BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ब्रेकिंग : झारखंड में 9 दिनों में 676 नये कोरोना संक्रमित मिले,विभिन्न जिलों में बढ़ायी गयी सख्ती

रेल परिचालन पर लगी रोक

by bnnbharat.com
July 10, 2020
in Uncategorized
ब्रेकिंग : झारखंड में 9 दिनों में 676 नये कोरोना संक्रमित मिले,विभिन्न जिलों में बढ़ायी गयी सख्ती

कोरोना ब्रेकिंग : झारखंड में 9 दिनों में 676 नये कोरोना संक्रमित मिले,विभिन्न जिलों में बढ़ायी गयी सख्ती

Share on FacebookShare on Twitter

रांची :  झारखंड में जुलाई महीने में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में अचानक काफी बढ़ोत्तरी होने से चिंता बढ़ गयी है. एक से नौ जुलाई के बीच राज्य में 676 नये कोरोना संक्रमित मिले है. जिसके बाद राज्य सरकार ने बिहार से आ रही ट्रेनों के झारखंड में आने पर रोक लगाने का आग्रह किया. रेलवे ने राज्य सरकार के आग्रह पर बिहार से रांची और जमशेदपुर आ रही दो ट्रेनों के परिचालन पर 13 जुलाई से रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है.

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर कर लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. इस आदेश के तहत झारखंड की सीमा में प्रवेश करने वालों के लिए ई-पास जरूरी होगा.
वहीं विभिन्न जिला प्रशासन की ओर से भी कोरोना संक्रमण को लेकर संबंधित क्षेत्रों में धारा 144 लागू लगाने के साथ ही कंटेनमेंट जोन के आसपास के क्षेत्रों में कपड़ों, रेडीमेट गारमेंट्स, फुटवियर जूलरी और इलेक्ट्रॉनिक सामान बिक्री की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है.
रामगढ़ जिले में भी रामगढ़ कैंट एरिया में कोरोना के मामलों को देखते हुए 16 जुलाई तक दुकानों को बंद किया गया है. वहीं हजारीबाग जिला प्रशासन ने शहर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद मेन रोड समेत प्रमुख इलाकों में दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है. इसी तरह से पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से मास्क पहनने के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए पड़े पैमाने पर अभियान की शुरुआत की है.
इधर, झारखंड सरकार के आग्रह पर 13 जुलाई के प्रभाव से वर्तमान में पटना से रांची तथा दानापुर से टाटा के बीच चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जा रहा है. रेलवे द्वारा यह जानकारी दी गयी है कि पटना से रांची जाने वाली स्पेशल ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी, जबकि दानापुर से टाटा जाने वाली स्पेशल ट्रेन का परिचालन पूर्ण रूप से रद्द रहेगा. 13 जुलाई पटना-रांची-पटना स्पेशल ट्रेन सिर्फ पटना और गया के बीच चलेगी. जबकि गया और रांची के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा.
इसी तरह में दानापुर से चलकर टाटा जाने वाली गाड़ी संख्या दानापुर-टाटा-दानापुर स्पेशल का परिचालन दानापुर से टाटा के बीच पूर्ण रूप से रद्द रहेगा.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड-19 बुलेटिन में बताया गया है कि 1 से 9 जुलाई के बीच राज्य में 676 नये संक्रमित मिलने से राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी प्रतिशत दस प्रतिशत से घट कर 67 प्रतिशत हो गया है. एक जुलाई को 35 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे, 2 जुलाई को 60, 3 को 63, चार को 36, पांच को 53, छह को 39, सात को 171, आठ को 78 और नौ जुलाई को 171 नये संक्रमित मिले है. हालांकि नौ जुलाई की रात 9.00बजे जारी बुलेटिन में सिर्फ 76 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी, 95 नये मरीज इस रिपोर्ट के जारी होने के बाद मिले.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

“यदि आप किसी शब्द का एक निश्चित तरीके से उच्चारण नहीं करते हैं तो शब्द का भावनात्मक मूल्य खो जाता है”- स्नेहा वाघ

Next Post

लोग मेरे पास आते और कहते हैं “मेरे सर से मेरी शनि हटा दीजिए”

Next Post
लोग मेरे पास आते और कहते हैं “मेरे सर से मेरी शनि हटा दीजिए”

लोग मेरे पास आते और कहते हैं "मेरे सर से मेरी शनि हटा दीजिए"

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d