BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,कोविड टास्क फोर्स ने की 14 दिन का लॉकडाउन लगाने की सिफारिश

by bnnbharat.com
April 11, 2021
in समाचार
बंगाल के 19 जिलों में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर, MP में रविवार को लॉकडाउन पर विचार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के कोरोना टास्क फोर्स के साथ रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक की. इस बैठक में जहां बिस्तरों की उपलब्धता, रेमडेसिविर के उपयोग और प्रतिबंध लगाने के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, वहीं बैठक में भाग लेने आए सभी अधिकारियों ने लॉकडाउन का समर्थन किया. महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज की बैठक में कुछ लोग 2 सप्ताह के लिए लॉकडाउन के पक्ष में थे, कुछ 3 सप्ताह के लिए लॉकडाउन के पक्ष में थे. उन्होंने कहा कि अब सोमवार को एक बार फिर बैठक होगी.

कोरोना ने तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 63,294 नए मामले सामने आए हैं और 349 लोगों की मौत हो गई.ठाकरे बोले- हर स्तर पर हो रही है बात

इससे पहले मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि वो अलग-अलग क्षेत्रों के कई जानकारों से बात कर रहे हैं और पिछले कुछ दिनों से वो निजी अस्पतालों से भी बात कर रहे हैं. कल बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि ये सभी लोग सरकार का समर्थन कर रहे हैं. हालांकि लॉकडाउन की अवधि कितनी होगी, इसका एलान तो औपचारिक तौर किया जाएगा लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए दो हफ्ते तक लॉकडाउन लगाया जा सकता है.

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि इस लॉकडाउन के तहत सार्वजनिक परिवहन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. लोगों के पास घुमने के लिए जरूरी और मान्य कारण होने चाहिए, इसमें मेडिकल और जरूरी सेवाएं सम्मिलित हैं. इसके अलावा अधिकारी ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों और हवाई उड़ानों को नहीं रोका जाएगा.

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने शनिवार को कहा कि कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन लगाना जरूरी है और उसके बाद लोगों को राहत दी जा सकती है. उन्होंने आगे कहा कि रविवार को राज्य की कोविड-19 टास्ट फोर्स के साथ मुख्यमंत्री ठाकरे की बैठक है. उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही लॉकडाउन की अवधि पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

IPL LIVE : केकेआर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए

Next Post

बालूमाथ के दो युवक एक करोड़ की अफीम के साथ उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार

Next Post
बालूमाथ के दो युवक एक करोड़ की अफीम के साथ उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार

बालूमाथ के दो युवक एक करोड़ की अफीम के साथ उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d