BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना भाई, आओ मैं तैयार खड़ा हूं…

by bnnbharat.com
July 11, 2020
in समाचार
कोरोना भाई, आओ मैं तैयार खड़ा हूं…
Share on FacebookShare on Twitter

सुरुर रज़ा,

रांची: झारखंड में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. लेकिन, राजधानीवासियों को इसका कतई डर नहीं है. न मास्के पहन रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही कर रहे हैं.

शहर की गलियां आमदिनों की तरह भीड़ से पटी पड़ी है. शहरवासियों की हरकतों को देख कर ऐसा लग रहा है कि लोग कह रहे हैं कि कोरोना भाई, आओ मैं तैयार खड़ा हूं….. न अपनी जान की परवाह कर रहे हैं न दूसरों की. और तो और अपने बच्चे का भी ख्‍याल नहीं कर रहे हैं.

खुद तो मास्क नहीं पहनते अपने बच्चे को भी मास्क नहीं लगाया है. ऐसे में कैसे हारेगा कोरोना? बीएनएन भारत के संवाददाता सुरूर रज़ा अपने फोटाग्राफर प्रदीप के साथ शहर का मुआयना किया.

इस दौरान शहर में लोगों की स्थिति चौंकाने वाली थी. लोग शहर के अंदर ऐसे चहलकदमी कर रहे हैं, जिसे देखकर साफ लग रहा है कि लोगों के मन से कोरोना का डर साफ निकल गया है.

प्रशासन लगातार कर रहा है अगाह:

वहीं, दूसरी ओर जिला प्रशासन लगातार लोगों को संक्रमण के प्रति अगाह करता आ रहा है. तमाम तरह के प्रयास भी किये जा रहे हैं. पर लोगों के कानों में जू तक नहीं रेंग रहा है. तमाम प्रयासों के बावजूद लोग आमदिनों की तरह शहर में घूम रहे हैं.

फल बेचने वाले भी बगैर मास्क के ही घूम रहे हैं:

फल बेचने वाले दुकानदार को भी कोरोना का डर अब नहीं रहा. वे लोग किसी भी गाइडलाइन की परवाह नहीं कर रहे हैं. दुकानदार अब मास्क नहीं लगा रहे हैं. न ही ग्लब्स ही पहन रहे हैं. इनके इस तरह की हरकतों से संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ गया है.

गाइडलाइन का सख्ती से पालन कर ही हम कोरोना को मात दे सकेंगे. तभी इंडिया फिर से मुस्कुराएगा और हम कोरोना को मात दे पायेंगे.

लगातार बढ़ रहे हैं मामले:

10 जुलाई शुक्रवार को सूबे में 156 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें रांची से 25, जमशेदपुर से 21, पाकुड़ से 17, लोहरदगा से 14, चाईबासा से 14 चतरा से 14, हजारीबाग से 13, धनबाद से 08, गढ़वा से 08, कोडरमा से 05, साहेबगंज से 05, गिरिडीह से 03, पलामू से 03, लातेहार से 02, रामगढ़ से 02, गोड्डा से 01 और दुमका से 01 मरीज शामिल हैं.

इन नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 3518 हो गयी है. वहीं, अब तक 2224 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं और 23 लोगों की मौत हो चुकी है. वर्तमान में 1285 एक्टिव मामले हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP धर्म, जाति के नाम पर लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी हुई है: CM गहलोत

Next Post

नकाबपोश अपराधियों ने शिक्षक के घर की डकैती, ढाई लाख की संपत्ति लूटी

Next Post
नकाबपोश अपराधियों ने शिक्षक के घर की डकैती, ढाई लाख की संपत्ति लूटी

नकाबपोश अपराधियों ने शिक्षक के घर की डकैती, ढाई लाख की संपत्ति लूटी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d