BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में कोरोना के मामले कम हैं, ऐसा नहीं सोचना चाहिए: रघुवर दास

by bnnbharat.com
April 9, 2020
in समाचार
झारखंड में कोरोना के मामले कम हैं, ऐसा नहीं सोचना चाहिए: रघुवर दास

झारखंड में कोरोना के मामले कम हैं, ऐसा नहीं सोचना चाहिए: रघुवर दास

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना की जैसी महामारी के दौरान भाजपा के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता जो सामाजिक कार्य कर रहे हैं, इसके लिए सभी को साधुवाद.

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिए गए लक्ष्य को पूरा करते हुए पार्टी का हर एक कार्यकर्ता गरीब और जरूरतमंद तक अपनी सेवा दे रहा है. ऐसा कर भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रहा है. यही हमारा मूल मंत्र भी है.

उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही. वे कोरोना को लेकर भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों सांसद, विधायकों के साथ हो रही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि झारखंड में कोरोना के मामले कम हैं, ऐसा नहीं सोचना चाहिए. जिस संजीदगी के साथ राज्य सरकार को कार्य करना चाहिए ऐसा काम नहीं हो रहा है. ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है.

हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समाज के हर तबके तक सहायता पहुंचाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब तक सहायता पहुंचाने का जो आह्वान किया है, उसका हमें लॉकडाउन तक पूरी निष्ठा के साथ पालन करना है.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सुझाव दिया कि जिस प्रकार देश के सांसद पीएम केयर में अपनी सैलरी का सहयोग दे रहे हैं. उसी प्रकार झारखंड में भी भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी जो पहल की है, उस पर उसका पालन करते हुए भाजपा के सभी विधायक अपनी तनख्वाह का 30% राशि पीएम केयर में सहयोग दें.

सभी सांसद व विधायक गण अपने-अपने क्षेत्र में कोरोना के खिलाफ काफी अच्छा काम कर रहे हैं. फिर भी हमें झारखंड में आने वाले समय में जो दिख रहा है कि यह बीमारी भयावह रूप ना ले, हमें और सजग होकर काम करने जरूरत है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रेस क्लब ने की मुख्यमंत्री से पत्रकारों का बीमा कराने की मांग

Next Post

वीमेन डेवलपमेंट संस्था के द्वारा अनाज का किया गया वितरण

Next Post
वीमेन डेवलपमेंट संस्था के द्वारा अनाज का किया गया वितरण

वीमेन डेवलपमेंट संस्था के द्वारा अनाज का किया गया वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d