BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुनिया भर में कोरोना के मामलों की संख्या 80 लाख के पार

by bnnbharat.com
June 16, 2020
in Uncategorized
दुनिया भर में कोरोना के मामलों की संख्या 80 लाख के पार

दुनिया भर में कोरोना के मामलों की संख्या 80 लाख के पार

Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 80 लाख के पार पहुंच गई है. जबकि मरने वालों की संख्या 4 लाख से अधिक हो गई है.

मंगलवार की सुबह तक, कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 80,15,053 थी, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,36,322 हो गई है. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने ताजा अपडेट में यह खुलासा किया है.

सीएसएसई के अनुसार, कोविड-19 के 21,13,372 मामलों और 1,16,135 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में अभी भी शीर्ष पर बना हुआ है.

वहीं संक्रमण के मामलों में ब्राजील कोविड-19 के 8,88,271 मामलों के साथ दुनिया में दूसरे स्थान पर है. इसके अलावा ब्राजील में अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे अधिक 43,959 मौतें भी हुई हैं.

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, इनके बाद रूस (5,36,484), भारत (3,32,424), यूके (2,98,315), स्पेन (2,44,109), इटली (2,37,290), पेरू (2,32,992), फ्रांस (1,94,305), ईरान (1,89,876), जर्मनी (1,87,682), तुर्की (1,79,831), चिली (1,79,436), मैक्सिको (1,50,264), पाकिस्तान (1,44,478), सऊदी अरब (1,32,048) और कनाडा (1,00,763) हैं.

10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में यूके (41,821), इटली (34,371), फ्रांस (29,439), स्पेन (27,136) और मैक्सिको (17,580) हैं.

चीन में नए मामले

इधर चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 14 जून को चीन की मुख्य भूमि में कोविड-19 के 49 नये पुष्ट मामले दर्ज हुए, जिसमें 10 विदेश से आए हैं और अन्य 39 मामले पेइचिंग और हबेई के हैं. मौत के मामलों की रिपोर्ट नहीं मिली है और 1 संदिग्ध मामला है.

14 जून को 1 मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी. 392 लोगों पर चिकित्सा निगरानी खत्म की गई. गंभीर मामलों की संख्या 1 अधिक हुई. अब तक विदेशों से फिर भी 92 पुष्ट मामले हैं और संदिग्ध मामलों की संख्या 2 है. कुल मिलाकर विदेशों से 1837 पुष्ट मामले आए हैं, जिनमें 1745 ठीक हो चुके हैं और मरने का कोई मामला नहीं आया है.

14 जून तक चीन की मुख्य भूमि में कोविड-19 के 177 मामले हैं और संदिग्ध मामलों की संख्या 3 है. कुल मिलाकर पुष्ट मामलों की संख्या 83,181 रही, जिनमें 78,370 ठीक हो चुके हैं और 4634 की मौत हुई है. कोविड-19 संक्रमित 3852 लोग अब भी चिकित्सा निगरानी में हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मेरे करियर में सौरव गांगुली का है अहम रोल: हरभजन सिंह

Next Post

UP सचिवालय BJP सरकार में भ्रष्टाचार का बना अड्डा: प्रियंका गांधी

Next Post
UP सचिवालय BJP सरकार में भ्रष्टाचार का बना अड्डा: प्रियंका गांधी

UP सचिवालय BJP सरकार में भ्रष्टाचार का बना अड्डा: प्रियंका गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d