BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कई राज्यों में कोरोना के मामलों में हुई गिरावट, क्या खत्म हो रहा है संक्रमण का खतरा

by bnnbharat.com
October 20, 2020
in समाचार
जानें घर पर कैसे करें कोरोना की जांच
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पिछले 30 दिनों में भारत में कोरोना वायरस के मामले में वृद्धि देखी गई. लेकिन अब संक्रमण की रफ्तार में कमी देखी जा रही है. इस महीने संक्रमण की रफ्तार गिरकर 92 फीसदी हो गई है, जो 18 सितंबर तक 42 फीसदी थी. इस तरह एक महीने के भीतर संक्रमण की रफ्तार में 50 फीसदी की गिरावट हुई है. 

यह गिरावट देश के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ कुछ राज्यों में भी देखी गई है. छत्तीसगढ़ में इस दौरान सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है, जहां ‘प्रतिशत प्वाइंट’ (पीपी) में 291 की गिरावट हुई है. 
‘प्रतिशत प्वाइंट’ (पीपी) से अभिप्राय एक निश्चित अवधि में कोरोना के कम हुए मामलों के प्रतिशत से हैं. 18 अगस्त से 18 अक्तूबर की अवधि के बीच के आंकड़ों को मापा गया है. पिछले महीने छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में 97 फीसदी की वृद्धि देखी गई. जबकि 18 अगस्त से 18 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के मामलों में 388 फीसदी की वृद्धि हुई. 

देश के अन्य राज्य जहां कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गई, उसमें पंजाब (132 पीपी की गिरावट), ओडिशा (109 पीपी की गिरावट), उत्तर प्रदेश (78 पीपी की गिरावट) और हरियाणा (76 पीपी की गिरावट) शामिल हैं। कोरोना से चार सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में आंध्र प्रदेश ऐसा राज्य है, जहां 70 पीपी की गिरावट देखी गई है. 

आंध्र प्रदेश के बाद कर्नाटक (56 पीपी की गिरावट) और महाराष्ट्र (53 पीपी की गिरावट) में कोरोना मामलों में गिरावट देखी गई है. वहीं, तमिलनाडु में कोरोना मामलों में 22 पीपी की गिरावट दर्ज की गई है. दूसरी तरफ, केरल एक ऐसा राज्य रहा, जहां इस अवधि में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. 

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में बेहद ही कम गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी दिल्ली में दो महीने की इस अवधि में 16 पीपी की गिरावट दर्ज की गई है. ऐसा ही हाल, राजस्थान (18 पीपी की गिरावट) और बिहार (27 पीपी की गिरावट) का रहा.  

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अवैध शराब लदे तेज रफ्तार कार ने पांच को रौंदा

Next Post

Corona Update Jharkhand: 490 कोरोना मरीजों की पुष्टि, कुल आंकड़े 96842 हुए

Next Post
दो चिकित्सकों समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित

Corona Update Jharkhand: 490 कोरोना मरीजों की पुष्टि, कुल आंकड़े 96842 हुए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d