BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

6 महीने में टूट सकती है कोरोना की चेन: AIIMS प्रमुख

by bnnbharat.com
December 17, 2020
in समाचार
प्रदूषण और सर्दी में घातक हो सकता है कोरोना वायरस: AIIMS निदेशक
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: देश में कोरोना की चेन आने वाले 6 महीनों में टूट सकती है. AIIMS प्रमुख रणदीप गुलेरिया (Randeep Guleria) ने यह बड़ा दावा किया है. डॉ. गुलेरिया ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि आने वाले 6 महीनों मे हम कम से कम 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन दे कर इस कोरोनावायरस के चेन को तोड़ देंगे.

उन्होंने कहा, ” आने वाले 6 महीनों को लेकर मैं काफी संतोषजनक स्थिति में हूं, क्योंकि तब तक ज्यादातर लोग वैक्सीन लेकर कोरोना से ठीक हो चुके होंगे.” गुलेरिया ने कहा कि हम बहुत जल्द इस महामारी के चेन को तोड़ने में कामयाब हो जाएंगे. खास तौर से जब हम ज्यादा रिस्क वाले लोगों को वैक्सीन दे देंगे तो इस वायरस से होने वाली मृत्यु दर भी बहुत कम हो जाएगी.

प्रोफेसर गुलेरिया ने बताया कि पहले फ्रंट लाइन वॉरियर्स, हेल्थकेयर कर्मचारी और जिन भी लोगों को इस वायरस से ज्यादा खतरा है उन्हें अगले 6 महीनों मे वैक्सीन लग जाएगी. इसमें वो लोग भी शामिल होंगे जिनकी उम्र 50 साल से ऊपर है.

इतने करोड़ डोज हैं उपलब्ध

डोजेज की उपलब्धता कितनी है और इसे कैसे लोगों को दिया जाएगा? इस सवाल के जवाब में गुलेरिया ने कहा कि फिलहाल 30 करोड़ लोग के हिसाब से 60 करोड़ डोज हैं. क्योंकि एक आदमी को दो डोज दिए जाते हैं. इसके लिए

हमे कम से कम 6 महीने लगेंगे.

इस वैक्सीन को मिल सकती है इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत

भारत में इस वक्त तीन वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल पर काम चल रहा है जिसमें एक कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत मिलने की संभावना है. इस वैक्सीन के फेस 1 ट्रायल ने अच्छा रिस्पांस दिया है और अभी तक किसी भी कैंडिडेट को गंभीर समस्या नहीं हुई है.

आपको बता दें कि दिसंबर 2019 से अब तक देश में केविड-19 (Covid-19) के 99.3 लाख मामले आ चुके हैं जिनमें 1.44 लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसान आंदोलन पर आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Next Post

प्यार की मिली सजा: घरवालों ने पीट-पीट कर हत्या की

Next Post
मिट्टी फेंकने के लिए दो लोग आपस में भिड़े, एक की हालत गंभीर

प्यार की मिली सजा: घरवालों ने पीट-पीट कर हत्या की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d